{"_id":"650226f22f04adbf8b004358","slug":"girls-body-found-hanging-in-boutique-karnal-news-c-18-knl1008-217779-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुटीक में फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुटीक में फंदे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
- घरेलू विवाद बताया जा रहा आत्महत्या का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुंजपुरा रोड स्थित सेक्टर-नौ में दुकान के अंदर युवती का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया है।
बताया जाता है कि आत्महत्या करने से पहले युवती ने अपनी सहेली से फोन पर बात की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सफीदों के इडाना निवासी प्रीति (20) ने दो सहेलियों के साथ मिलकर सेक्टर-9 ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास बुटीक की दुकान थी। इसमें इंद्री के शाहपुर और झिंझाडी निवासी उसकी दो सहेलियां पार्टनर थीं। तीनों ने डीएवी महिला कॉलेज करनाल से एक साथ पढ़ाई करने के बाद बुटीक की दुकान खोली थी। एक सहेली अपने मौसा के पास पावर हाउस कॉलोनी में रहती थी। वह हर शनिवार को अपने गांव जाती थी और सोमवार को आकर बुटीक खोलती थी।
इस बार वह शनिवार को गांव गई थी, मगर सोमवार को नहीं आ सकी। बुधवार को प्रीति दुकान पर थी। उसने अपनी सहेली को फोन किया। उसके बाद सहेली बुटीक पर पहुंची तो प्रीति का शव पंखे पर फंदे से लटका था। सेक्टर 32-33 थाना एसएचओ शालिंदर कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते युवती ने आत्महत्या की है।