फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girl students spread the color of culture through dance..

Karnal News: छात्राओं ने नृत्य से बिखेरी संस्कृति की छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Girl students spread the color of culture through dance..
- लेखन में छात्राओं का दबदबा, बाल भवन में आयोजित हुई प्रतियाेगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। बाल भवन में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के चौथे दिन रंगमंच व एकांकी नाटक प्रतियोगिता, शास्त्रीय एकल नृत्य, एकल नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बेस्ट ड्रामेबाज, थाली पूजन, हिंदी व अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया। समूह एक व दो दोनों की लेखन प्रतियोगिता में मिताशी, किरत कौर, जैसमीन, सिमरन व अश्मी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने नृत्य से संस्कृति की छटा बिखेरी।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने किया। उन्होंने जिले भर से इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। एडीसी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में छात्राओं की संख्या अधिक है। इससे साबित होता है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मालिक ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले बच्चे आगे चलकर मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इसलिए सभी प्रतिभागी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी चार समूहों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 30 अक्तूबर तक होगी। मौके पर पंजाबी साहित्य अकादमी अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे दिन के परिणाम

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन समूह एक व दो की लेखन प्रतियोगिता में मिताशी, किरत कौर, दिव्यम, जैसमीन, सिमरन व अश्मी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। समूह तीन व चार की थाली पूजन व कलश प्रतियोगिता में गणेष्ठा व नियाती प्रथम, झांसी व वंश मलिक द्वितीय व गुरलीन कौर व आरजू तीसरे स्थान पर रही। समूह चार की रंगमंच व एकांकी नाटक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंबा की टीम एक प्रथम, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की टीम दो द्वितीय रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन सभी चार समूहों की समूह नृत्य, शास्त्रीय एकल नृत्य, देशभक्ति समूह प्रतियोगिता, दीया व मोमबत्ती सजावट, रेखाचित्र प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed