{"_id":"650a0c731f119fbfe604632c","slug":"girl-student-jumped-into-canal-after-getting-low-marks-in-exam-karnal-news-c-18-knl1008-222715-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: परीक्षा में नंबर कम आने पर नहर में कूदी थी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: परीक्षा में नंबर कम आने पर नहर में कूदी थी छात्रा
Wed, 20 Sep 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। परीक्षा में अंक कम मिलने से दुखी छात्रा ने काछवा पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। ये घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके परप हुंची। गोताखोरों को बुलाकर नहर में छात्रा की तलाश कराई। देर रात छात्रा नहीं मिली थी। इससे परिजन परेशान हैं।
शहर के हांसी रोड निवासी 23 वर्षीय छात्रा रूप कौर रविवार को बिना बताए घर से चली गई थी। काफी समय तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी गई। बाद में बता चला कि रविवार एक किशोरी ने काछवा नहर में छलांग लगाई है। ये घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। आसपास के लोगाें ने किशोरी को छलांग लगाते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी की नहर में खोजबीन की, मगर उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका। सूत्रों के अनुसार किशोरी कक्षा 11 में पढ़ती थी। परीक्षा में नंबर कम आने पर वह परेशान थी। माना जा रहा है कि कम नंबर आने दुखी होकर किशोरी ने नहर में छलांग लगाई है। नहर में छलांग लगाने का वास्तविक क्या कारण है, इसकी जानकारी पुलिस जांच में ही सामने आ सकेगी।