फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girl arrested for blackmailing by making obscene video

Karnal News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Girl arrested for blackmailing by making obscene video
करनाल। सीआईए वन की टीम ने वीरवार को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में युवती ने खुलासा किया है कि उसे विदेश जाना था। जिसके लिए रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने जींद के युवक को प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाया और उसे अपने फ्लैट पर बुलाकर साथियों के साथ अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक से तीस लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि करनाल में रहने वाली युवती बीकॉम पास है और विदेश जाने की तैयारी कर रही थी। युवती आइलेट्स की परीक्षा भी पास कर चुकी है। युवती को विदेश जाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। जिसके लिए युवती ने साजिश के तहत अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जींद के रहने वाले अजमेर अपने प्रेम जाल में फंसाया। पांच जून 2023 को पूर्व नियोजित तरीके से महिला ने युवक को मिलने के लिए सिग्नेचर सिटी में एक फ्लैट पर बुलाया। जब युवक अपनी गाडी से फ्लैट पर पहुंचा तो दो अज्ञात युवक आ गए। उन्होंने आते ही दोनों की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। दोनों आरोपियों ने खुद को महिला का पति और देवर बताया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर करीब दो से तीन घंटे युवक को फ्लैट में बंद रखा और उससे मारपीट की। आरोपियों ने युवक से तीस लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी युवक को गाड़ी में बैठाकर एटीएम पर ले गए और पचास हजार रुपये निकलवाए। उसके बाद युवक को आरोपी उसके परिचित दयाल सिंह कॉलोनी में बाकी पैसे लेने के लिए ले गए। इस दौरान युवक मौके देखकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकला तो आरोपी युवक की गाडी, मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य कागजात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने युवती की निशानदेही पर गाडी, मोबाइल फोन व लैपटॉप आदि को थाना शहर से बरामद किया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पीड़ित युवक ने मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed