{"_id":"6838c97ae04d1cb52003d0aa","slug":"ghoghardipur-panchayat-honored-meritorious-students-karnal-news-c-18-knl1008-658037-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घोघड़ीपुर पंचायत ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घोघड़ीपुर पंचायत ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। घोघड़ीपुर ग्राम पंचायत की ओर से वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को 10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सरपंच प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों को फूलों की मालाएं पहनाकर बधाई दी और स्मृति चिह्न देकर उनका मनोबल बढ़ाया। वहीं निजी स्कूल में पढ़ने वाली गांव की बेटी अंशिता को 10वीं कक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल करने पर ग्राम पंचायत ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर अशोक शर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के लिए कामयाबी की सीढ़ी है। इसलिए हमें मेहनत करते रहना चाहिए। ग्राम पंचायत, गांव का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व समाज सेवा करने वाले लोगों को आगे भी इसी तरह सम्मानित कर उत्साहवर्धन करती रहेगी।