{"_id":"6712fc98e58a98427905a404","slug":"gheed-farmers-daughter-becomes-patwari-karnal-news-c-18-knl1008-501953-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घीड के किसान की बेटी बनी पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घीड के किसान की बेटी बनी पटवारी
Sat, 19 Oct 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुंजपुरा खंड के घीड गांव के किसान की बेटी ग्रुप सी की परीक्षा पास कर पटवारी लगी है। हिमानी ने बताया कि छह माह पहले उन्होंने ग्रुप डी की परीक्षा पास की थी। वह नीलोखेड़ी के एसडीएम कार्यालय में नौकरी कर रही थी। जैसे ही उन्हें ग्रुप सी की परीक्षा पास होने का पता चला तो उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
हिमानी ने बताया कि उनके पिता रामकिशन सीमांत किसान है। बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने व उन्हें कामयाब करने के लिए उन्होंने एक समय ऐसा आया कि ऑटो रिक्शा चलाने में भी कोई गुरेज नहीं किया। वह तीन भाई-बहन मिलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
घर में शिक्षा का ही माहौल है तो वह आपस में भी एक-दूसरे से सामान्य ज्ञान में ही वाद-विवाद करते रहते है। उनकी बड़ी बहन हिमांशु एम कॉम है वह पुलिस परीक्षा में मात्र दो अंकों से रह गई। बावजूद इसके उनके भाई-बहनों का भी हौसला बुलंद है। उनका ग्रुप सी में बिना खर्ची व पर्ची के चयन होने से दोनों को प्रेरणा मिलेगी तो वह भी जमकर मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
मेहनत होगी तो सफलता भी जरूर मिलेगी। उनके पिता रामकिशन का कहना है कि बेटी ग्रुप डी की नौकरी लगने के बाद भी निरंतर पढ़ाई व अभ्यास करती थी। हालांकि उनकी ग्रुप सी की परीक्षा उन्होंने पहले से ही दी हुई भी। इसका उन्हें पूर्ण विश्वास था कि वह जब भी एचएसएससी की परीक्षा का परिणाम जारी होगा तो उनका नाम जरूर सूची में आएगा।