फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gharaunda SDM's reader caught taking bribe

Karnal News: घरौंडा एसडीएम का रीडर रिश्वत लेते काबू

Wed, 01 Jan 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 01 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Gharaunda SDM's reader caught taking bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने एसडीएम घरौंडा के रीडर को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। आरोपी अशोक कुमार ने पीड़ित पक्ष से चार हजार रुपये की रिश्वत ली थी।
जब आरोपी को टीम पकड़ने के लिए गई तो आरोपी टीम को देखकर बाजार में दौड़ पड़ा। इस दौरान 500-500 के दो नोट उसने नाले में गिरा दिए। इससे वह बरामद नहीं हो पाए है। टीम ने तीन हजार रुपये के साथ आरोपी को काबू कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल टीम की निरीक्षक सीमा के अनुसार आरोपी कैथल का रहने वाला है और घरौंडा में एसडीएम का रीडर है। उसने एक पीड़ित पक्ष से पैरोल के ऑर्डर की कॉपी देने की एवज में चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

यह शिकायत जब उनके पास आई तो उन्होंने टीम बनाकर दबिश की और आरोपी अशोक कुमार को पकड़ लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी एक महीने पहले ही घरौंडा में एसडीएम रीडर के पद नियुक्त हुआ है। इससे पहले वह अन्य विभाग में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed