फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gharaunda in poster, Nising Khand's dominance in role play

Karnal News: पोस्टर में घरौंडा, रोल प्ले में निसिंग खंड का दबदबा

Sat, 30 Dec 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gharaunda in poster, Nising Khand's dominance in role play
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता में कर्ण नगरी के विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। करीब 150 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर बनाने में घरौंडा खंड के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। वहीं रोल प्ले में निसिंग खंड के विद्यार्थियों ने बाजी मारी।

रेलवे रोड स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुल दो वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा छठी से आठवीं और नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के अलग-अलग मुकाबले हुए। कुल पांच विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, जीवन, कृषि और संचार एवं परिवहन सहित कई विषयों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीसी पवन और जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने की। मुख्यातिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल और समग्र शिक्षा की डीपीसी उर्वशी विग ने शिरकत की। अतिथियों ने मॉडल और पोस्टर बनाते विद्यार्थियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को दो हजार रुपये और द्वितीय को 1800 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे परिणाम

रोल प्ले : कक्षा-09 से 12

- हेल्थ : जीएमएसएसएसएस निगदू के जसप्रीत प्रथम, पीएमश्री कुंजपुरा की वंशिका द्वितीय।

- लाइफ : जीएमएसएसएस निसिंग की प्रीया प्रथम, पीएमश्री कुंजपुरा की वंदना द्वितीय।

- कृषि : जीएमएसएसएस निसिंग की अनू प्रथम, जीएचएस शेखपुरा खालसा की मुस्कान द्वितीय।

- संचार एवं परिवहन : जीजीएसएसएस गोंदर की रेणू प्रथम, जीजीएसएसएस इंद्री की मुस्कान द्वितीय।

- कंप्यूटेशनल थिंकिंग : जीएमएसएसएस निसिंग की तमन्ना प्रथम, जीएमएसएसएस पाढ़ा के रितिक द्वितीय।

---

रोल प्ले : कक्षा-06 से 08

- हेल्थ : पीएमश्री करनाल के रवि प्रथम, सालवन के अंश द्वितीय।

- लाइफ : जीजीएसएसएस निसिंग की ज्योति प्रथम, घरौंडा की प्रियंका द्वितीय।

- कृषि : बीरबड़ालवा की हरप्रीत कौर प्रथम, मंगलपुर की नवया द्वितीय।

- संचार एवं परिवहन : निसिंग की कशिश प्रथम, मंगलपुर के जनेश द्वितीय।

- कंप्यूटेशनल थिंकिंग : बीरबड़ालवा की गुरजोत कौर प्रथम, चिड़ाव की रचना द्वितीय।

--

पोस्टर मेकिंग : कक्षा-06 से 08

- हेल्थ : काछवा की मीनाक्षी प्रथम, असंध की हिमांशु द्वितीय।

- लाइफ : खेड़ी मानसिंह के राकेश प्रथम, करनाल की सिमरनदीप द्वितीय।

- कृषि : मंगलपुर की वंशिका प्रथम, शामगढ़ के हेमंत द्वितीय।

- संचार एवं परिवहन : नन्हेड़ा की मुस्कान प्रथम, असंध के यश द्वितीय।

- कंप्यूटेशनल थिंकिंग : पाढ़ा के लक्की प्रथम, लालूपुरा के लवी द्वितीय।

--

पोस्टर मेकिंग : कक्षा-09 से 12

- हेल्थ : घरौंडा की एकता प्रथम, जुंडला के गौरव द्वितीय।

- लाइफ : दादूपुर रोड़ान की मनीषा प्रथम, कुंजपुरा की तनवी द्वितीय।

- कृषि : नीलोखेड़ी के सुमित प्रथम, काछवा के विशाल द्वितीय।

- संचार एवं परिवहन : फरीदपुर की शिवानी प्रथम, करनाल की प्रियंका द्वितीय।

- कंप्यूटेशनल थिंकिंग : घरौंडा की मुस्कान प्रथम, भैणी खुर्द की दीपिका द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed