{"_id":"694ee9adeb5cdaeb7a0b493e","slug":"gharaunda-area-will-get-a-new-gift-of-development-today-karnal-news-c-18-knl1018-810162-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घरौंडा क्षेत्र को आज मिलेगी विकास की नई सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घरौंडा क्षेत्र को आज मिलेगी विकास की नई सौगात
Sat, 27 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण 27 दिसंबर को घरौंडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अलीपुर खालसा में परशुराम भवन और कम्युनिटी हॉल में अतिरिक्त हॉल का शिलान्यास किया जाएगा। इससे सामुदायिक आयोजनों को नई जगह मिलेगी। वही गांव फरीदपुर में भी कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास होगा, साथ ही लाइब्रेरी और पांच तालाबों का उद्घाटन किया जाएगा। ये तालाब जल संरक्षण और ग्रामीण सुंदरता में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसके साथ ही गांव कलहेड़ी में लाइब्रेरी, बाल्मीकि चौपाल तथा रोड़ चौपाल के नवीनीकरण का उद्घाटन और कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास होगा। ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करेंगे। संवाद
विज्ञापन