फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gender investigation going on in the civil hospital courtyard exposed, three arrested

सिविल अस्पताल प्रांगण में चल रहे लिंग जांच का पर्दाफाश, तीन काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gender investigation going on in the civil hospital courtyard exposed, three arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/राजपुरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच के मामले का पर्दाफाश कर अल्ट्रासाउंड मशीन और इसमें प्रयोग होने वाले सामान सहित तीन आरोपियों को हजारों की नगदी सहित काबू किया है। हैरानी की बात यह कि गैरकानूनी धंधा सिविल अस्पताल के प्रांगण में चल रहा था। इस पर पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शीनू चौधरी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि करनाल के सिविल सर्जन अफसर डाक्टर योगेश शर्मा को सूचना मिली कि राजपुरा में किसी जगह पर गैरकानूनी तौर पर लिंग जांच का धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलने पर इसका पर्दाफाश करने की योजना के तहत सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने तीन डाक्टरों की टीम का गठन किया।
विज्ञापन

टीम सुबह करीब सात बजे एक फर्जी ग्राहक तैयार कर उसे साथ लेकर निकली। दबिश से पहले सिविल सर्जन पटियाला को अपनी टीम तैयार रखने के लिए कह दिया गया, हरियाणा की टीम को सहयोग करने के लिए सिविल सर्जन पटियाला ने तीन डाक्टरों की टीम बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही मुखबिर के कहने पर फर्जी ग्राहक सरकारी अस्पताल की इमारत के क्वार्टर में पहुंचा, उससे तय किए गए पैसे ले लिए गए। उन्होंने बताया कि फर्जी ग्राहक अंदर से अल्ट्रासाउंड संबंधी पल पल की जानकारी दे रहा था, उसकी सूचना के आधार पर वे जैसे ही सरकारी अस्पताल की खंडरनुमा इमारत में दबिश देने पहुंचे। वहां पोर्टेबल मशीन, जैली और अल्ट्रासाउंड करने में काम आने वाले सामान के अलावा एक व्यक्ति की जेब से 24 हजार रुपये मिले। टीम ने नंबर नोट कर 25 हजार रुपये की रकम दी थी। टीम द्वारा बरामद रकम की जांच करने पर पांच-पांच सौ के दो नोट गायब मिले। टीम ने तीन लोगों को काबू कर लिया है।

टीम का कहना है कि काबू किए गए आरोपियों में अंबाला निवासी सोनू बजाज पहले भी इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है जबकि दूसरा आरोपी सेहत विभाग का दर्जा चार कर्मचारी है। इतना ही नहीं अल्ट्रासाउंड करने वाले पकड़े गए आरोपी की डिग्री चेक की जाएगी ताकि पता चल सके उसके पास किस तरह की डिग्री है। इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद सामने आ पाएगा। टीम ने बताया कि हरियाणा-पंजाब की टीम ने संयुक्त तौर पर मिल कर पर्दाफाश किया है। बताया जाता है कि टीम ने अल्ट्रासाउंड करवाने आने वाले एक और व्यक्ति को भी काबू करने का दावा किया, इसलिए टीम उस व्यक्ति से अल्ट्रासाउंड करवाने संबंधी पूछताछ करेगी। डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि पुलिस के पास केस दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed