{"_id":"67575e3b399b169a8c0f8d34","slug":"geeta-mahotsav-begins-with-cultural-presentations-karnal-news-c-18-knl1008-535997-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग गीता महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग गीता महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
- विपरीत हालात में संयम रखें : हरविंद्र कल्याण
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज सोमवार से हो गया। यह आयोजन 11 दिसंबर तक होगा। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों के अलावा कृषि, हैफेड, जेल, आयुष, वन और बागवानी विभाग की ओर से 25 स्टाॅल लगाए गए। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ व श्रीमद् भागवत की आरती से की गई। गीता महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आहुतियां डालीं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि गीता का उपदेश कोई साधारण उपदेश नहीं है। गीता का सार कर्म की प्रधानता है। मनुष्य को कड़ी मेहनत के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए और विपरीत हालात में भी संयम रखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन और उनका अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों और सरकार की विभिन्न योजनाएं प्रदर्शित की गईं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों के अलावा स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हरियाणवी कलाकार ईश्वर शर्मा एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए मयूर नृत्य, कृष्ण सुदामा नृत्य, श्री कृष्ण पर आधारित गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। भांगड़ा की प्रस्तुति काफी आकर्षक रही। तन्नु शर्मा की टीम से जुड़े बच्चे पूरव द्वारा हरियाणा गीत पर प्रस्तुत नृत्य की शानदार प्रस्तुति से हाल तालियों से गूंज उठा। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनुभव मेहता, नगराधीश शुभम, डीआईपीआरओ मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल, उप जिला शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा, सीएमओ डा. लोकवीर, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, जीओ गीता संस्था से श्याम बतरा, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिरसी, ईशा चौधरी, सर्वजीत कौर, मनमोहिनी, तन्नु शर्मा मौजूद रहे।
प्रकृति परीक्षण एवं प्रदर्शनी का आयोजन
करनाल। आयुष विभाग की ओर से गीता जयंती समारोह में प्रकृति परीक्षण एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी आयुष विभाग की प्रदर्शनी पर प्रकृति परीक्षण की जानकारी ली तथा देश का प्रकृति परीक्षण के सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे प्रकृति परीक्षण अभियान के अंतर्गत अपनी वात, पित्त तथा कफ इत्यादि प्रकृति की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि आयुष विभाग करनाल के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्रों पर प्रकृति परीक्षण किए जा रहे हैं। संवाद