Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Geeta Jayanti 3 hours, local wait 2 hours

Karnal News: गीता जयंती 3 घंटे, लोकल ने 2 घंटे कराया इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti 3 hours, local wait 2 hours
करनाल।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक पर सोमवार को भी एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में सोमवार को नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल दो घंटे की देरी से दोपहर को 12:38 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से दोपहर को दो बजे आई।
पश्चिम एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से दोपहर को 2:21 बजे करनाल आई। सचखंड एक्सप्रेस भी सवा घंटे की देरी से शाम को चार बजे करनाल पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी भी सवा घंटे की देरी से शाम को 4:15 बजे आई। अमृतसर इंटरसिटी ने भी करीब पौने घंटे यात्रियों को इंतजार कराया। यह ट्रेन शाम को 4:10 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। दौलतपुर चौक जनशताब्दी भी पौने घंटे की देरी से शाम को 5 बजे आई। दिल्ली कालका एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से 6:40 बजे पहुंची। हजरत निज्जामुद्दीन आधे घंटे की देरी से रात को 9:30 बजे पहुंची। पठानकोट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने घंटे की देरी के बाद सुबह 10:30 बजे करनाल पहुंची।
विज्ञापन

दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सभलपुर एक्सप्रेस पौन घंटे की देरी से सुबह 5:30 बजे पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी पौन घंटे की देरी से सुबह 10:40 बजे आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल सवा घंटे की देरी से दोपहर को 2:45 बजे पहुंची। गीता जयंती सवा दो घंटे की देरी से शाम को 5:45 बजे आई। शान ए पंजाब दो घंटे की देरी से रात को 10:13 बजे पहुंची। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed