फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gave up his life after being harassed by his wife and in-laws.

Karnal News: पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Gave up his life after being harassed by his wife and in-laws.
- मौके पर मिला सुसाइड नोट, पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने पत्नी व ससुराल वालों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर रामनगर थाना पुलिस ने पत्नी व ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के हथीरा गांव निवासी राकेश ने बताया कि उसके तीसरे नंबर के भाई शीशपाल की शादी जींद निवासी शीला के साथ करीब 12 साल पहले हुई थी। उसका एक सात साल का बेटा और एक दो साल की बेटी है। उसका भाई करीब तीन साल से पुलिस लाइन के सामने कैथल रोड पर बालाजी कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले उसके भाई की पत्नी शीला ने अपने परिवार के सदस्यों को बुलाकर उसके भाई के साथ झगड़ा किया और बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तभी से उसका भाई परेशान रहने लगा। उसकी भाभी शीला, मां जगीरो, भाई जय भगवान, संजय, विकास व अमन, भाभी कांता व सुदेश व उसकी बहन ऊषा ने उसके भाई को मानसिक तौर पर परेशान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके भाई ने दो जून की रात को अपने फार्म हाउस के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट भी लिखा हुआ है। रामनगर थाना प्रभारी सुशील ने बताया कि फंदा लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर जांच की गई और वहां एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed