फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Garima and Tanu first in the race

Karnal News: दौड़ में गरिमा और तनु प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Garima and Tanu first in the race
- आंचल को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड, जीवन चानन महिला विद्यालय में हुईं खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर असंध के जीवन चानन महिला विद्यालय में विभिन्न एथलेटिक्स मुकाबले हुए। 100 मीटर दौड़ में गरिमा प्रथम, रीना द्वितीय व तनु तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में तनु पहले, मुस्कान दूसरे व रूपक तीसरे स्थान पर रही। आंचल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड मिला।

असंध विधायक योगेंद्र राणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें सम्मान देने के लिए हर वर्ष आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। मौके पर निदेशक रमेश बत्रा व प्राचार्य रेखा शर्मा ने विधायक योगेंद्र राणा को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि, प्राचार्य व प्रबंधक समिति के सदस्यों ने आंचल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर चमनलाल पाहवा, बूटी राम, हिमांशु अरोड़ा, प्रमोद गुप्ता, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. रेखा बंसल, सुषमा शर्मा, नीतू शेट्टी मौजूद रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम
- 400 मीटर दौड़ में मुस्कान ने पहला, आंचल ने दूसरा व रूपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- शॉटपुट में आंचल प्रथम, दीपेंद्र द्वितीय और सिमरन तृतीय।
- जैवलिन थ्रो में आंचल प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय व तनु तृतीय।
- स्टाफ की स्पून दौड़ में रितिका प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed