फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gangster Bhanu Rana's associate arrested, two pistols recovered

Karnal News: गैंगस्टर भानु राणा का साथी काबू, दो पिस्तौल बरामद

Sat, 14 Jun 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 14 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gangster Bhanu Rana's associate arrested, two pistols recovered
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने शुक्रवार को गैंगस्टर भानु राणा को हथियार पहुंचाने वाले एक आरोपी दौलत राणा उर्फ सागर निवासी ओल्ड हमीदा यमुनानगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो पिस्तौल भी बरामद हुए हैं।
एसटीएफ में शामिल अनुसंधानकर्ता बलवान सिंह ने थाना सिविल लाइन को दी शिकायत में कहा कि उनकी टीम विभिन्न संगठित अपराधिक गतिविधियों में शामिल भानु राणा गिरोह की गिरफ्तारी पर काम कर रही है। इसके लिए गुप्तचरों की मदद ली जा रही है। शुक्रवार को एक सूचना मिली कि गैंगस्टर भानु राणा को हथियारों की आपूर्ति करने वाला उसका एक साथी करनाल में आया है, जो काछवा नहर की ओर जा रहा है। टीम को लेकर काछवा नहर के पास उसकी घेराबंदी की गई। वहीं पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका नाम दौलत राणा उपनाम सागर निवासी कमालपुर, हाल निवासी ओल्ड हमीदा यमुनानगर बताया गया। इसके खिलाफ पहले भी कई मामले न्यायालय में चल रहे हैं। ये भी बताया गया कि दौलत राणा शुक्रवार को भानु राणा गैंग के सदस्यों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के लिए करनाल शहर आया था।
विज्ञापन

इसके पास जो बैग मिला, जिसमें दो पिस्तौल बरामद हुए। इनमें एक पिस्तौल 30 बोर व दूसरा पिस्तौल 32 बोर का है। 32 बोर की मैग्जीन में चार जिंदा रौंद मिले हैं। पिस्तौल की स्लाइड पेट्रो ब्राटा मेड इन इटली अंकित है। दूसरी 30 बोर की देसी पिस्तौल में दो कारतूस मिले हैं। पिस्तौल की स्लाइड पर एक तरफ इलाइट कमांडों व वूसरी तरफ शानी लिखा है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed