फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gang robbing drivers arrested

Karnal News: लूटपाट में सात बदमाश गिरफ्तारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gang robbing drivers arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बसताड़ा टोल के समीप वाहन चालकों से चाकू की नोक व लाठी के बल पर लूटपाट करने वाले सात आरोपियों को सीआईए वन ने गिरफ्तार कर लिया है।
सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि 31 जनवरी की रात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने बसताडा जीटी रोड़ के समीप टोल टैक्स से बचने के लिए लोकल रोड झिंवरहेड़ी रजवाहा पुल के रास्ते से जाते गुजरने वाले वाहन चालकों से चाकू की नोक व डंडों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच करते हुए सीआईए वन व थाना मधुबन की संयुक्त टीमों द्वारा बिती शाम गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर मधुबन नहर की पटरी से आरोपी चोरपुरा निवासी अरुण उर्फ अन्नु, मधुबन अशोक विहार कॉलोनी निवासी सन्नी, झिंवरहेड़ी गांव निवासी अक्षय उर्फ अक्षी, सुमित, कुंजपुरा निवासी साहिल, खरकाली निवासी अजय व सोनीपत के भैंसवाला गांव निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed