{"_id":"62168f30c5c7875992126969","slug":"fun-camp-effort-with-class-hope-for-skill-development-in-sports-and-games-karnal-news-knl99935288","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा के साथ फन कैंप का प्रयास, खेल-खेल में कौशल विकास की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा के साथ फन कैंप का प्रयास, खेल-खेल में कौशल विकास की आस
विज्ञापन
स्कूल में पाठ्यक्रम के ज्ञान के साथ ही विद्यार्थी अब अपने कौशल को भी निखारेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने योजना बनाई है। स्कूलों में फन कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिनमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञान और जागरुकता बढ़ाई जाएगी। खेल-खेल में होने वाली गतिविधियों से विद्यार्थियों काजीवन कौशल विकास करने का उद्देश्य है।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रदेश के 1470 क्लस्टर के स्कूलों में फन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 2500 रुपये के हिसाब करीब 37 लाख रुपये का बजट भी जारी किया गया है। जिससे स्कूल पांच दिन तक का विशेष शिविर आयोजित करते हुए विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, बैंकिंग, हस्तशिल्प और खेती सहित विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियां आयोजित करके उन्हें व्यावसायिक ज्ञान दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा और प्रकृति के प्रति समझ और चेतना विकसित होगी।
कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
विभाग की योजना के अनुसार शिविर जनवरी माह में हुई सर्दी की छुट्टियों के दौरान आयोजित होना था लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने से स्कूलों को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब स्कूल खुलने के बाद पांच दिन के लिए शिविर आयोजित होंगे। जिनमें कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। शिविर क्लस्टर अपनी सुविधा अनुसार किसी भी सप्ताह में आयोजित कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये गतिविधियां हैं प्रस्तावित
- स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर छात्रों का उन्मुखीकरण। इसे एनएचएम या स्वास्थ्य विभाग की मदद से आयोजित किया जाएगा।
- बैंकों, डाकघरों और मिनी बैंकों में काम करने के लिए छात्रों का उन्मुखीकरण।
- कला और शिल्प में रुचि पैदा करने के गतिविधियां होंगी।
- हस्तशिल्प, घरेलू या कुटीर उद्योग, जैविक खेती और प्रगतिशील खेती व प्राथमिक चिकित्सा आदि जैसे विभिन्न व्यावसायिक कौशल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- शिविर के दौरान प्रतिभागी छात्रों द्वारा बनाए गए कार्यों का प्रदर्शित भी किया जाएगा।
- शिविर के अंतिम दिन माता-पिता, सरपंचों, पार्षद आदि को बुलाया जाएगा। ताकि वे विद्यार्थियों को कौशल के प्रति प्रोत्साहित करें।
इस जिले में इतना जारी हुआ बजट
जिला क्लस्टर बजट
करनाल 110 275000
अंबाला 75 187500
कुरुक्षेत्र 72 180000
कैथल 56 140000
पानीपत 42 105000
यमुनानगर 80 200000
वर्जन-
विभिन्न सार्वजनिक कार्यालयों के संचालन और कामकाज के बारे में छात्रों के बीच जीवन कौशल विकसित करना, ज्ञान और जागरुकता बढ़ाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। छात्रों को रचनात्मकता दिखाने का भी अवसर मिलेगा। छात्रों में आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित होगी। इसके अलावा छात्रों को उनके शारीरिक परिवर्तन और पोषण के बारे में भी जागरुक किया जाएगा।
- विद्योत्मा, जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान