{"_id":"65f003b765bda17b800dfb84","slug":"frustrated-with-love-marriage-brother-beats-sister-karnal-news-c-18-knl1008-345485-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रेम विवाह से खफा भाई ने बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रेम विवाह से खफा भाई ने बहन को पीटा
विज्ञापन
- पीड़िता ने जान का खतरा बता सुरक्षा की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। एक युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। इससे नाराज भाई ने बहन की पिटाई कर दी। जिसमें बहन के हाथ का अंगूठा टूट गया। परिजनों से जान का खतरा बताते हुए प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेमी जोड़े ने कहा कि घर वालों ने जान से मारने की धमकी दी है। बहन का आरोप है कि भाई ने अपने दोस्तों के साथ घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने मेडिकल करवाने के बाद कुंजपुरा थाना पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है।
रसूलपुर कलां गांव की युवती ने 24 जनवरी को प्रेम विवाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से ही उसका भाई उसे व उसके पति को मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि नौ मार्च की शाम मेरा भाई व एक अन्य व्यक्ति घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आते देख फरार हो गए। कुंजपुरा थाना के जांच अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।