{"_id":"6add08f25f67e1891a0e6668","slug":"from-schools-to-pink-toilets-sanitary-pad-vending-machines-are-rusting-away-karnal-news-c-18-knl1018-1019259-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूलों से पिंक शौचालयों तक जंग खा रहीं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूलों से पिंक शौचालयों तक जंग खा रहीं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें
विज्ञापन
गवर्मेंट गर्ल्स मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे रोड स्कूल में लगी मशीन
करनाल। छात्राओं और महिलाओं को जरूरत के समय सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्कूलों और सार्वजनिक शौचालयों में लगाई गई वेंडिंग मशीनें बीमार हैं। जंग खा रही हैं। पैड ही उपलब्ध नहीं हैं। रेलवे रोड, नेहरू पैलेस और आईटीआई क्षेत्र के तीनों पिंक शौचालयों में स्थिति सही नहीं मिली। सरकारी स्कूलों में चार से पांच साल पहले लगाई गई मशीनें भी देखरेख और मरम्मत के अभाव में कबाड़ बनती जा रही हैं। डिस्पोज मशीनों की भी समस्या है। देखभाल किसे करनी थी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।
स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं को नियमित रूप से सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है लेकिन पैड निकालने के लिए लगाई गई मशीनों की स्थिति ठीक नहीं है। कई स्कूलों में मशीनें खराब पड़ी हैं। छात्राओं का कहना है कि शौचालयों में मशीनें तो हैं लेकिन काम नहीं करतीं। उन्हें मशीनों के इस्तेमाल का तरीका भी नहीं बताया जाता। इस्तेमाल किए गए पैड के निस्तारण की व्यवस्था भी नहीं है।
पिंक शौचालयों की स्थिति
रेलवे रोड स्थित पिंक शौचालय में वेंडिंग मशीन लगी है लेकिन उसमें पैड उपलब्ध नहीं हैं। डिस्पोज मशीन नहीं है।
नेहरू पैलेस स्थित शौचालय में वेंडिंग और डिस्पोज मशीनें लगी हैं लेकिन दोनों चालू नहीं हैं। जंग लगा है।
आईटीआई क्षेत्र स्थित पिंक शौचालय में वेंडिंग मशीन में पैड नहीं हैं। डिस्पोज मशीन भी नहीं लगी है।
स्कूलों में स्थिति
गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड स्कूल में सैनिटरी वेंडिंग और डिस्पोज मशीन दोनों लगी हैं। दोनों खराब पड़ी है।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रेम नगर एक सैनिटरी वेंडिंग और डिस्पोज मशीन लगी हैं लेकिन खराब हैं।
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन में एक सैनिटरी वेंडिंग मशीन लगी है जो खराब है। डिस्पोज मशीन नहीं है।
विभाग के पास वेंडिंग मशीनों का रिकॉर्ड नहीं
परियोजना के नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान ने बताया कि विभाग की ओर से हर तिमाही स्कूलों में नैपकिन भिजवाए जाते हैं और शिक्षिकाओं के माध्यम से छात्राओं को हर महीने दिए जाते हैं। सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों का विभाग के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। मार्च में एक कंपनी ने जिले के 50 स्कूलों में वेंडिंग मशीनें लगाने के लिए स्कूलों की सूची मांगी थी। विभाग ने सूची उपलब्ध करा दी थी। कंपनी से मशीनों की मरम्मत के संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
सार्वजनिक पिंक शौचालयों में सुविधाओं के अभाव की जांच की जाएगी। सैनिटरी वेंडिंग मशीन को ठीक कराया जाएगा। कोई तकनीशियन नहीं मिल पाता तो नई मशीन की व्यवस्था की जाएगी। - सुरेंद्र चोपड़ा, जिला सफाई निरीक्षक