फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Friend's pocket sculpted locked in the room

साथी की जेब तराश कमरे में बंद कर गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Friend's pocket sculpted locked in the room
करनाल। समाना गांव निवासी ज्ञानचंद की जेब तराशकर करीब नौ हजार रुपये व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। ज्ञानचंद ने बुधवार को बुटाना थाना पुलिस को शिकायत दी। उसका कहना है कि वह समाना बाहू गांव में जगदीश चंद के मकान में किराए पर रहता है। उसके साथ कमरे में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के कोला कांडी जामाना निवासी विकास भी रहता था। वह गुरु कृपा पंजाबी ढाबा मनक माजरा पर काम करने के बाद कमरे पर आकर सो गया। उसका आरोप है कि जब वह नींद में था तो विकास ने ब्लेड से उसकी जेब काट ली। आरोपी ने वारदात के बाद कमरे का बाहर से ताला लगा दिया और फरार हो गया। जब आंख खुली तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन बाहर से ताला लगा था। तब उसने रोशनदान से आवाज लगाई और ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। बुटाना थाना के जांचकर्ता कर्मबीर के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed