फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   friend killed after drink wine

शराब पीकर हुआ झगड़ा, गोली मारकर दोस्त की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
friend killed after drink wine
गांव बल्ला में शनिवार देर रात पुराने बस अड्डे पर शराब पी रहे चार दोस्तों में झगड़ा हो गया जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने तीन गोलियां चलाईं। एक गोली सिर, दूसरी सीने व तीसरी बाजू में लगी। इसके बाद आरोपी चांदराम को मृत अवस्था में छोड़कर भाग गए। आधी रात करीब 2 बजे गश्त कर रही असंध सीआईए टीम ने पुराने बस अड्डे के समीप चांदराम के शव को देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद बल्ला चौकी व मूनक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि चांदराम पर गांव में ही एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप था।
विज्ञापन

मृतक के भाई कृष्ण की शिकायत पर मूनक थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात वाली जगह से पुलिस ने 315 बोर के तीन खाली कारतूस, दो अंग्रेजी शराब की बोतल, एक पानी की बोतल, सिगरेट की डिब्बी में बुलेट बाइक की चाबी थी बरामद की। बाइक भी वहीं खड़ी मिली। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बिल्लू व बजिंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैै।
विज्ञापन

मृतक के भाई कृष्ण ने बताया कि उसका भाई चांदराम खेती बाड़ी का काम करता था। शनिवार शाम करीब 9 बजे उसका भाई खेतों में काम करने के बाद अपने दोस्त तेजिंदर, बजिंदर, दीपक, विकास और बिल्लू के साथ पुराने बस अड्डे के समीप शराब पीने लगा। चांदराम रात करीब 12:30 बजे घर आया और अपना पर्स लेकर वापस वहीं चला गया। इसके बाद उनका आपस में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद तेजिंद्र उर्फ टीनू अपने घर गया व बंदूक लेकर आ गया और आते ही चांदराम को तीन गोली मार फिर भाग गए। रात को पुलिस ने ही उन्हें सूचना दी कि उसके भाई का शव अड्डे पर पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां शराब की बोतलें भी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चांदराम के दो बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि चांदराम पर गांव में ही एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप था।

थाना प्रभारी जगदीश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब पीते समय झगड़े के बाद चांदराम को गोली मारने की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित कर दी हैं। आरोपियों के ठिकाने पर छापामारी की जा रही है। आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी। चार आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed