{"_id":"6983ad7f41ac71c5f40abedc","slug":"friend-gifts-laddu-gopal-service-brings-change-karnal-news-c-18-knl1018-838994-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सहेली ने उपहार में दिए लड्डू गोपाल, सेवा से आया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सहेली ने उपहार में दिए लड्डू गोपाल, सेवा से आया बदलाव
Thu, 05 Feb 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
शिव कॉलोनी निवासी अर्चना का मानना है कि उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की वजह उनके घर पधारे लड्डू गोपाल हैं। उन्होंने बताया कि सहेली अन्नु ने उन्हें लड्डू गोपाल उपहार में दिए थे। उनका विश्वास है कि नियमित पूजा-अर्चना से ही उन्हें नौकरी का प्रसाद प्राप्त हुआ। अर्चना के अनुसार जब भी वह किसी के घर लड्डू गोपाल को देखती थीं, मन उन्हें अपने घर लाने का करता। यह बात उन्होंने अपनी सहेली अन्नु से साझा की। अन्नु ने बिना देर किए अपने पहले और लाड़ले लड्डू गोपाल उन्हें उपहार में दे दिए। दो वर्षों से वह रोजाना सुबह, दोपहर और शाम पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैं। सुबह स्नान के बाद गर्म पानी से लड्डू गोपाल को स्नान कराती हैं। गर्म दूध का भोग लगाती हैं। नाश्ते में बिना प्याज-लहसुन का भोजन, दोपहर में फलाहार और रात में भोजन के साथ मीठा भोग लगाया जाता है। इस सेवा-पूजा में अर्चना का पूरा परिवार सहभागी है। उनके पति आदित्य और बेटी चाहत भी लड्डू गोपाल की देखरेख और सेवा में पूरा सहयोग करते हैं। संवाद