{"_id":"6646aaed1df525536607940a","slug":"fraud-worth-lakhs-of-rupees-on-the-pretext-of-sending-it-to-america-karnal-news-c-18-knl1008-390681-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमेरिका भेजने के बहाने लाखों रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमेरिका भेजने के बहाने लाखों रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एंबेसी अधिकारी बनकर अमेरिका भेजने के बहाने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव झिंवरहेड़ी निवासी रविंद्र ने बताया कि पानीपत के गांव बराना निवासी नरेंद्र उसकी बुआ का लड़का है, वह उसे अमेरिका भेजकर नौकरी लगवा देगा। अमेरिका की एंबेसी में अपना जानकार है।
इसके बाद नरेंद्र ने बीजू ग्वाला नाम के एक व्यक्ति से बात कराई। जिसने कहा कि वह उसे अमेरिका भेज देगा। इसके लिए 42 लाख रुपये खर्च होंगे। 17 अप्रैल 2023 को उन्होंने अमेरिका की एंबेसी की फीस के नाम पर 13440 रुपये जमा कराए। इसके बाद बीजू ग्वाला ने कहा कि यदि आप नरेंद्र को इस सौदे से हटा देते हो तो 33 लाख रुपये देने होंगे। वहीं कहा कि एक व्यक्ति को और तैयार कर लेना। इसके बाद उसने अपने दोस्त को तैयार कर लिया।
वह उसके झांसे में आया गया। इसके बाद बीजू ग्वाला निवासी दहतारा जिला विश्वनाथ असम, संदीप निवासी गगसीना व जोगिंदर निवासी पाई, कैथल कुटेल में आए और उन्होंने 50 हजार रुपये फाइल तैयार करने के लिए। इसके बाद तीन लाख रुपये बीजू ने अपनी पत्नी के खाते में डलवाए, दो बार 10-10 लाख रुपये और फिर तीन लाख रुपये और ले लिए। लेकिन आरोपियों ने उसे वीजा नहीं दिलवाया। इस दौरान उन्होंने रेडी नाम के व्यक्ति से भी उसकी बात कराई। जिसने खुद को एंबेसी का अधिकारी बताया। उन्होंने कनाडा का भी वीजा लगवाने की बात कही लेकिन कहीं का वीजा नहीं लगा।