फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fraud with person

Karnal News: व्यक्ति के साथ की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
fraud with person
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साइबर ठग ने एक व्यक्ति से गलती से उसके खाते में 30 हजार रुपये डालने की बात कहकर 17500 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
घोघड़ीपुर गांव निवासी पप्पू ने बताया कि सात जुलाई को शाम के समय उसके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि मैंने गलती से आपके बैंक खाते में 30 हजार रुपये डाल दिए हैं। मेरे रुपये वापस भेज दो। मेरे पिता अस्पताल में दाखिल हैं। मुझे डॉक्टर को वह रुपये देने थे। आरोपी की बात सुनने के बाद उसने पड़ोस के लड़के सूरज को अपना मोबाइल दिखाया और पूछा कि इसमें 30 हजार रुपये आने का कोई मैसेज है तो उसने बताया कि मैसेज तो आया है।
विज्ञापन

इसके बाद उसने उस लड़के से आरोपी के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग समय में 17500 रुपये ट्रांसफर करा दिए। जिस नंबर से उसके पास फोन आया था। इसके बाद जब उसने बैंक खाता चेक किया तो उसमें 30 हजार रुपये नहीं आए थे। उसके साथ साढ़े 17 हजार रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed