फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of Rs 5.5 lakh by pretending to be a relative

Karnal News: रिश्तेदार बन ठगे साढ़े पांच लाख

Sat, 28 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5.5 lakh by pretending to be a relative
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। साइबर अपराधियों ने रिश्तेदार बनकर किसान से साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। किसान को पहले 13.75 लाख रुपये भेजने का लालच दिया गया। इसके बाद ठगी की गई। पहले किसान ने इसकी शिकायत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर पर दी। अब किसान के आढ़ती ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी है।
शिकायत में घरौंडा निवासी आढ़ती धीरज भाटिया ने बताया कि उसके किसान नरेंद्र के पास दो सितंबर को दो नंबरों से उसके रिश्तेदार बनकर फोन आए। उन्होंने कहा कि वे उसे 13.75 लाख रुपये भेज रहे हैं। वे उन्हें साढ़े पांच लाख रुपये भेज दें। उनकी बातों में आकर उसने अपने बैंक खाते में साढ़े पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने अपना फोन बंद कर लिया। उन्होंने दो सितंबर को इस ठगी की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी। इस शिकायत को किसान नरेंद्र सिंह के नाम से दर्ज कराया गचा। आढ़ती ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने और किसान के पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed