फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of Rs 50 lakh in the name of sending money abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 16 Mar 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 16 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 50 lakh in the name of sending money abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को अमेरिका की बजाय अन्य देशों में घुमाते रहे। उसके बाद पीड़ितों ने जब आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानी गांव निवासी एक व्यक्ति ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विदेश जाना चाहता था। उसे पता चला कि जसबीर विदेश भेजने का काम करता है। वह उसे सेक्टर-12 में मिले गए। जहां उसने बताया कि वह वर्क परमिट पर अमेरिका वीजा लगाकर युवकों को भेजते है। फिर उसने बताया कि इस काम के लिए 50 लाख रुपये लगेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कई आदमियों को विदेश भेजा हुआ है और वे वहां पर अच्छे खासे पैसे कमा रहे है। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें आधे रुपये पहले और आधे अमेरिका भेजने के बाद देने होंगे। आरोपियों ने उससे 25 लाख रुपये किस्तों में ले लिए। जिसके बाद उसके भाई को दिल्ली से मुंबई और मुंबई से बैंकाक भेज दिया। वहां दो दिन उसे रखकर वापस दिल्ली बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे दिल्ली से कोलंबिया भेज दिया। वहां पर कुछ बदमाशों ने उसे होटल में बंधक बनाकर रखा और प्रताड़ित किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उनसे धीरे-धीरे कर 25 लाख रुपये ओर ले लिये। जिसके बाद उसने अपने भाई को किसी अन्य एजेंट से बात कर वापस घर बुलाया। उसके बाद उसने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed