फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of Rs 12 crore by selling fake shares of luxury car company

Karnal News: लग्जरी गाड़ियों की कंपनी के फर्जी शेयर बेच 12 करोड़ की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 12 crore by selling fake shares of luxury car company
- रुपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, कंपनी मालिक पर केस
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पुरानी लग्जरी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करने वाली एक कंपनी पर फर्जी शेयर बेचकर करीब 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने कंपनी मालिक से अपनी राशि वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-32 निवासी शशांक गर्ग ने बताया कि वह वित्त वर्ष 2018-19 में अल्फा सिटी करनाल निवासी आरोपी के संपर्क में आया था। आरोपी कंपनी का निदेशक है, आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसाया और विश्वास दिलाया कि अगर वह उसकी कंपनी के शेयर में निवेश करता है तो उसे हर साल लाभ दिया जाएगा। उसने प्रत्येक शेयर की बाजार कीमत 891.50 रुपए बताई थी। जिसके उसने प्रमाणपत्र भी दिखाए थे।
विज्ञापन


अब उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने आरोपी को कॉल की थी, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बाद में व्हाटसएप पर कॉल करके पैसे मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। जांच अधिकारी आनंद प्रकाश का कहना है कि अभी केवल जान से धमकी मिलने के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़ित ने रुपयों संबंधित जो आरोप लगाए हैं, उसके साक्ष्य सामने आने पर नई धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैलेंसशीट में शेयर प्रदर्शित न करने का आरोप

आरोप है कि करीब 24 करोड़ रुपये के 2.45 लाख शेयर लिए, लेकिन 31 मार्च 2021 की बैलेंसशीट में कंपनी ने ये शेयर प्रदर्शित नहीं किए। जांच कराई तो वे शेयर फर्जी निकले। केवल कागज में लिखित रुपये में देते हुए उनसे 24 करोड़ रुपये ले लिए। उन्होंने बताया कि कंपनी के सीए ने भी बैलेंस शीट में रिमार्क दिए थे कि पैसे लिए हैं, शेयर जारी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जुलाई 2021 में ई-मेल करके कंपनी के निदेशक से राशि वापस मांगी थी तो उन्होंने 30 माह में पूरी राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया। कुछ राशि दे दी गई, लेकिन 12 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। उनका आरोप है कि शेयर के सिक्योरिटी दस्तावेज फर्जी निकले हैं। अब आरोपी ने अपनी पुरानी कंपनी को बंद करके नई खोल ली है।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed