फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of lakhs of rupees from four people

Karnal News: चार लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs of rupees from four people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब इन्होंने अलग-अलग चार लोगों को शिकार बनाया है। ठगों ने किसी को टास्क देकर, किसी को घर बैठे रुपये कमाने का लालच देकर तो किसी को फर्जी मेल कर व मोबाइल हैक करके लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर मामले दर्ज कर लिए हैं।


टास्क देने के बहाने डेढ़ लाख रुपये ठगे
बसताड़ा गांव निवासी तमन्ना ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर लावन्या के नाम से एक आईडी से मैसेज आया था। जब उसने उस आईडी पर बात की तो उसे टेलीग्राम चैनल से जोड़ लिया गया और कहा गया कि तुम्हें टास्क दिए जाएंगे। वह पूरे होने पर रुपये भी मिलेंगे। वह उनकी बातों में आ गई और जब उसने शुरू में टास्क पूरे किए तो उसे कुछ रुपये मिले। इसके बाद उन्होंने उसका अकाउंट बंद कर दिया बोले कि 10 हजार रुपये अपने अकाउंट में डालने होंगे। यह रुपये वापस मिल जाएंगे। वह आरोपियों की बातों में आ गई और 10 हजार रुपये खाते में डाले तो उन्होंने दोबारा कहा कि 30 हजार रुपये डालने पड़ेंगे। इस तरह आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन



फर्जी मेल से हड़पे 6.51 लाख रुपये
प्रेसीडो बायो सॉल्यूशन सेक्टर-3 के मालिक परवीन मालिक के अनुसार वह 10 साल से पश्चिम बंगाल केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड कोलकाता से सामग्री खरीद रहा है। उसने 26 दिसंबर 2024 को एक ऑर्डर किया था। उनसे प्रोफार्मा चालान के लिए अनुरोध किया था तो प्रोफार्मा चालान बनाया और भुगतान करने के लिए बैंक खाते की जानकारी भेज दी। उसने उस बैंक खाते में छह लाख 51 हजार रुपये की पेमेंट डाल दी। जब उसने दो जनवरी को सामग्री के बारे में पता किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें राशि नहीं मिली है। इसके बाद पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर काम देने का लालच देकर धोखाधड़ी
पाम रेजिडेंस निवासी अवनेंद्र कुमार के अनुसार कि 30 दिसंबर 2024 को उसके पास एक फोन आया कि घर से काम करना चाहते हो तो होटल को फाइव रेटिंग देनी है। उसने हां कह दिया। इसके बाद टेलीग्राम पर होटलों की लिस्ट भेजी गई। इसके बाद उसने एक रेटिंग दी तो उसे 200 रुपये दिए गए। फिर आरोपियों ने कहा कि 15 हजार रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। जिसके 16 हजार रुपये मिलेंगे। इस तरह उसने आरोपियों के कहने पर अलग-अलग समय में 8 लाख 90 हजार 400 रुपये लगा दिए। आरोपियों ने उसे रुपये वापस नहीं किए।


बिना ओटीपी मांगे उड़ाई नकदी
मुंड गांव निवासी जीवन सिंह के अनुसार 26 दिसंबर को उसका फोन हैक कर लिया गया। अगले दिन उसके बैंक खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए गए और इसी दिन दूसरे बैंक खाते से चार हजार और साढ़े 12 हजार रुपये निकाल लिए। इसका कोई मैसेज नहीं आया। आरोपी ने उसके बैंक खाते से 1 लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed