{"_id":"671c1fbe4fd6e75a980c0224","slug":"fraud-of-lakhs-in-the-name-of-completing-the-task-karnal-news-c-18-knl1008-506756-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टास्क पूरा करने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टास्क पूरा करने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Sat, 26 Oct 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गूगल पर ऑनलाइन टास्क पूरे करने के नाम पर एक युवक से अज्ञात ने 3.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फूसगढ़ निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 11 अक्तूबर को व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि आपकी जॉब लग गई है और आपको पार्ट टाइम काम करना है तो उसने हां कर दी। इसके बाद उसे गूगल रेटिंग का काम दिया था जो कि उसका दो दिन तक ठीक चला। उसके बाद उन्होंने कहा कि अब प्रीपेड टास्क करना होगा और चलना होगा। इसके बाद 13 अक्तूबर को उन्होंने यूपीआई नंबर पर तीन हजार रुपये डलवाए।
इसके बाद कहा कि इसमें दूसरा टास्क करना होगा नहीं तो रुपये नहीं दिए जाएंगे। फिर उन्होंने उससे यूपीआई से ही 16,105 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। ऐसा करते-करते उन्होंने 19 अक्तूबर तक उससे कुल 3,10,605 रुपये अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने अपने रुपये वापस मांगें तो उन्होंने मना करते हुए उसका फोन काट दिया।