फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of 35 lakhs in the name of selling plot

Karnal News: प्लॉट बेचने के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 35 lakhs in the name of selling plot
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्लॉट बेचने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पानीपत के दो आरोपियों ने फुल पेमेंट एग्रीमेंट के आधार पर प्लॉट बेचा था और रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में जिससे उन्होंने प्लॉट खरीदा था, उसी को वापस बेच दिया।
शिकायत के आधार पर घरौंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी घरौंडा को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी कंवरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने क्राउंन सिटी स्थित करीब 169 वर्गगज का प्लॉट पानीपत की कांता और संजय से फुल पेमेंट एग्रीमेंट के तहत 35 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

प्लॉट की राशि उन्होंने घरौंटा निवासी राजेश और सुभाष चंद के सामने दी थी। इसके बाद कांता और संजय ने उन्हें लिखकर दिया कि प्लॉट अपने नाम करवाने के लिए क्राउन प्रोमोटर्स एंड डेवलपर्स कंपनी में आवेदन किया हुआ है। इसके बाद प्लॉट की रजिस्ट्री उनके नाम होते ही वे उनके नाम करवा देंगी। कुछ समय बाद जब उन्होंने विक्रेता को कॉल किया तो उन्होंने रजिस्ट्री के नाम पर टालमटोल की। बाद में उन्हें पता चला कि दोनों आरोपियों ने प्लॉट को उसी को वापस बेच दिया है, जिससे उन्होंने खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जब उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम कराने की मांग की तो व रकम से मुकर गया और उन्हें कॉल पर गालियां व जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में उन्होंने अक्तूबर 2023 को घरौंडा थाना में शिकायत दी थी।

इस पर थाने में आकर संजय ने अपनी गलती मान ली थे और ब्याज सहित रकम वापस करने का इकरार हुआ था। इसके लिए उन्होंने दो चेक भी जमानत के तौर पर दिए थे। आज तक राशि नहीं दी गई। थक हारकर उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed