फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fraud

कोरियर के नाम पर लोगों से हो रही है ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
fraud
शातिर ठग लोगों से रुपये ऐंठने के लिये नये-नये तरीके निकाल रहे हैं। मैजिक पैन से ठगी के बाद अब लोगों को कोरियर भेजकर ठगी की जा रही है। कोरियर ब्वाय कोरियर लेकर आता है और संबंधित से 250 रुपये ले लेता है। जब उस कोरियर को खोला जाता है तो उसने पांच रुपये वाली एक राखी निकलती है। इस तरह के कोरियर शहर में करीब दस दुकानदारों को मिल चुके हैं। बुधवार को सब्जी मंडी रोड स्थित कैलाश हार्डवेयर पर कोरियर ब्वाय एक कोरियर लेेकर आया। उस पर कोई पता नहीं था बस एक व्यक्ति का नाम राजीव लिखा हुआ था। कोरियर ब्वाय ने दुकानदार से 250 रुपये मांगे और चला गया। जब दुकानदार पीयूष ने वह कोरियर खोला तो उसमें से एक राखी निकली, जिसकी कीमत पांच रुपये के करीब होगी। इस तरह उनके पास एक और कोरियर आया जो फरीदाबाद से आया था, लेकिन उन्होंने वह कोरियर नहीं लिया। इस तरह शहर में कई दुकानदारों के पास इस तरह के कोरियर आ रहे हैं। देर शाम तक किसी ने भी पुलिस को इसी शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन

एक बड़ा गिरोह लोगों को ठग रहा है।
दुकानदार पीयूष का कहना है कि इस ठगी के नये तरीके के पीछे कोई बड़ा गिरोह है। 250-250 रुपये कर वह देशभर में पता नहीं कितने लोगों को ठग रहा होगा। इस मामले में उन्हें शक है कि कहीं न कहीं ये डिलेवरी एजेंसी के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर के लोग भी शामिल हैं ठगी में
ठगी के इस मामले में शहर का कोई न कोई व्यक्ति शामिल है। क्योंकि ये कोरियर दुकानदार के नाम से आता है। यदि कोई व्यक्ति बाहर का होता तो वह नाम से कोरियर कैसे भेजता। लोगों ने प्रशासन से मांग करते कहा है कि इस गिरोह की जांच की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उधर, इस बारे में सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed