{"_id":"68b0b0e1b8da5319a50df88f","slug":"fpo-launched-solar-cum-pheromone-track-will-protect-from-insects-karnal-news-c-18-knl1008-725260-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एफपीओ ने लॉन्च किया सोलर कम फेरोमैन ट्रैक, कीटों से करेगा बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एफपीओ ने लॉन्च किया सोलर कम फेरोमैन ट्रैक, कीटों से करेगा बचाव
विज्ञापन
1005 रंबा गांव में एफपीओ की बैठक में फेरोट्रैक लॉन्च करते वैज्ञानिक व किसान। संवाद
- फोटो : mathura
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्र सरकार की योजनाओं व नाबार्ड के सहयोग से किसानों के समूहों के बनाए गए एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) अब उद्यमी भी बनने लगे हैं। ऐसे ही एक एफपीओ नीलोखेड़ी किसान प्रोड्यूर्स कंपनी (निफ्को) ने रंबा गांव में आयोजित वार्षिक साधारण बैठक में सोलर कम फेरोट्रैक लॉन्च किया, जो सोलर के साथ-साथ बैट्री से भी चलेगा। दोनों न हो तो भी फेरोमैन (कैप्सूल) से हानिकारक कीटों के प्रजनन को रोककर फसलों की सुरक्षा करेगा। मौके पर कई वैज्ञानिकों ने भी किसानों को फसलों की अधिक पैदावार न नाबार्ड के अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं बताईं।
रंबा के एक पैलेस में आयोजित बैठक में निफ्को के अध्यक्ष डॉ. सरदार सिंह ने किसानों और वैज्ञानिकों के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। किसान हित में किए गए कार्य बताए, ताकि किसान प्रोत्साहित हो सके। इसके साथ ही सोलर कप फेरोट्रैक लॉन्च किया। डॉ. सरदार सिंह ने बताया कि अब तो फेरोमैन ट्रैप उपलब्ध थे, वह या तो बिजली से चलते थे या फिर सोलर से, जिनकी कीमत करीब पांच से साढ़े हजार रुपये पड़ती थी, खेत में कई कई लगाने पड़ते थे, लेकिन सोलर कर फेरोट्रैक एक एकड़ में सिर्फ एक ही पर्याप्त होगा, ये सोलर, बिजली के साथ साथ बिना इनके भी सिर्फ फेरोमैन (कैप्सूल) से कार्य करेगा। एफपीओ संचालक डॉ. एसपी तोमर गांवों का सर्वे करने पहुंचे कई राज्यों के वैज्ञानिकों के दल में शामिल अदिति, सीमा यादव, प्रतीक रुक्मानंद रामटेक, सुनील इंद्रजीत वारवेट, सविता नंदल व भावना ने भी विचार रखे।