फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four youths fell into the canal along with their bike, three died

Karnal News: बाइक समेत नहर में गिरे चार युवक, तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Four youths fell into the canal along with their bike, three died
1019 बाइक सवार युवकों के नहर में डूबने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : 1019
- स्टौंडी नहर की पटरी पर दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, एक युवक निकल आया बाहर
विज्ञापन

- एक ही गांव के रहने वाले हैं तीनों युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर से ऐंचला गांव लौट रहे बाइक सवार चार युवक बाइक समेत नहर में गिर गए। एक युवक किसी तरह बचकर बाहर आ गया मगर तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नहर की पटरी पर दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। तीनों युवक एक ही गांव के हैं।
जानकारी के अनुसार सदर थानाक्षेत्र के ऐंचला गांव के रहने वाले साहिल, रितेश और दिपांशु बुधवार को बाइक से करनाल शहर आए थे। शाम साढ़े छह बजे चारों युवक एक ही बाइक से ऐंचला गांव लौट रहे थे। बाइक सवार युवक भाखड़ा नहर की पटरी से होते हुए पिचौलिया हेड पार कर गए। कुछ दूरी पर पश्चिमी काछवा नहर के पास दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे नहर में गिर गए। बाइक समेत चारों युवकों को लोगों ने नहर में गिरता देखा सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। हालांकि एक युवक किसी तरह बचकर बाहर आ गया। तीन युवकों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

आइलेट्स की तैयारी कर रहा था एक युवक
रितेश, साहिल और दिपांशु दोस्त थे। वह करनाल शहर के खालसा कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। इनमें साहिल विदेश जाने की तैयारी में था। जिसके लिए वह आइलेट्स की तैयारी कर रहा था मगर उसे क्या पता था कि उनके साथ अनहोनी होने वाली है। गांव लौटते समय तीनों की नहर में डूबने से मौत हो गई। तीनों के परिवार के लोगों ने तमाम सपने देखे थे, जो युवकों की मौत के बाद अधूरे रहे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में डूबने से तीनों युवकों की मौत हुई। उनके शवों को गोताखोरों द्वारा बाहर निकाला गया। शवों की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
अजायब सिंह, एसएचओ सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed