फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four youths cheated Rs 50.79 lakh on the pretext of sending them abroad

विदेश भेजने का झांसा देकर चार युवकों से 50.79 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four youths cheated Rs 50.79 lakh on the pretext of sending them abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजकर वहां अच्छा काम दिलवाने के नाम पर चार युवकों से एक महिला सहित दो लोगों ने 50 लाख 79 हजार 500 रुपये ठग लिए। चारों युवकों से रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें पासपोर्ट पकड़ा दिए। जैसे ही उन्होंने ऑनलाइन वीजा चेक किया तो अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेड़ी नरु निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिला कचहरी करनाल में आरिफ शेख निवासी अहमदाबाद से वह मिलता रहता था। आरिफ ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। यह बात उसने अपने दोस्तों आशीष, राहुल, नीरज व अन्य को बताई तो उन्होंने विदेश जाने की इच्छा जताई। आरिफ शेख ने कहा कि मोहम्मद शफीक खान व जरीना खान वासी मुंबई उन चारों को विदेश भेज देंगे और वहां पर अच्छा काम भी दिलवा देंगे। इसके लिए उसने एक व्यक्ति के 16 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। वहीं एक साथ चारों लोगों को विदेश भेजने के लिए करीब 50 लाख रुपये मांगे। जिस पर वे सहमत हो गए।
विज्ञापन

करनाल आकर लिए दस्तावेज
शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नवंबर 2021 को तीनों अपनी टीम के साथ करनाल आए और नमस्ते चौक स्थित एक होटल में रुके और उन्हें भी होटल में बुलाया। जहां पर वे चारों होटल में गए और चारों से पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट व फोटो आदि ले लिए और कहा कि वे उनके वीजा की प्रक्रिया शुरू करते हैं और फाइल चार्ज के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। उसके बाद दिसंबर 2021 में उन्होंने उनसे 10 लाख रुपये नकद ले लिए और विश्वास दिलाया कि जल्द वीजा आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट के लिए दिल्ली बुलाया
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसे, राहुल, आशीष व नीरज को फिंगरप्रिंट के लिए तीन-चार बार दिल्ली बुलाया। आरोपियों ने तीनों का पासपोर्ट दिखाकर कहा कि राहुल, आशीष व नीरज का वीजा आ गया है। अब हमें भुगतान करो। जिसके बाद उन्होंने गूगल पे व बैंक के माध्यम से उनके खातों में 17 लाख 32 हजार 500 रुपये अलग-अलग तिथियों पर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उनसे कहा कि वे उन्हें विदेश में काम दिलवा देंगे, ऐसे में बाकी बचे हुए पैसों का भुगतान करने को कहा। जिसके बाद उन्होंने जनवरी 2022 में 13.80 लाख रुपये तीनों को अपने रिश्तेदारों से लेकर नकद दे दिए। फिर मार्च 2022 में उन्हें 9.67 लाख रुपये नकद दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों को सारी राशि का भुगतान करने के बाद उन्हें पासपोर्ट देने और विदेश भेजने की बात कही तो उन्होंने आशीष व राहुल का पासपोर्ट उन्हें दे दिया। जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन वीजा चेक किया तो वीजा फर्जी निकला और उस पर लगी मोहर भी फर्जी है।
पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- मनोज कुमार, थाना प्रभारी, थाना सदर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed