फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four yoth snatched a bag from a lady

महिला से गहनों से भरा बैग छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
four yoth snatched a bag from a lady
नमस्ते चौक पर पंजाब रोडवेज बस में बैठी महिला से चार युवक गहनों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पटियाला निवासी कोमल ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ कई दिनों से अपनी मां के पास दिल्ली गई हुई थी। 22 जून को मैं और मेरी मां शीला न्यू अशोक नगर दिल्ली से पटियाला जाने के लिए पंजाब रोडवेज की बस में दिल्ली से बैठ गए थे। हमारे पास 4 बैग थे। दो बैगों में खाने का सामान और एक बैग में कपड़े और एक ट्राली बैग में कपड़े व गहने थे। जिसमें कानों का झुमका, मंगलसूत्र, सोने का लोकेट, दो जोड़े चांदी, अंगूठी सोना, दो जोड़े बिटिया चांदी, लड़के की चांदी की चेन सहित करीब 4 लाख रुपये के गहने और 5 हजार रुपये नगद थे। यह चारों बैग अगली खिड़की के नजदीक बीच में रखे थे और मेरी मां ड्राइवर से पिछली सीट पर बैठी थी। दोपहर के समय पानीपत से बस में चार लड़के चढ़ गए। जब बस नमस्ते चौक पर पहुंची वे युवक गहनों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। एक लड़के को पकड़ भी लिया था लेकिन वह मौका पाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed