{"_id":"6acaac0d3d2cfa9ed708b33d","slug":"four-trains-cancelled-10-arrived-late-bus-services-also-affected-by-traffic-jams-karnal-news-c-18-knl1018-1009971-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार ट्रेनें रद्द... 10 देरी से पहुंचीं, जाम से बसें भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार ट्रेनें रद्द... 10 देरी से पहुंचीं, जाम से बसें भी प्रभावित
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को खाली खाली दिखा प्लेटफार्म। संवाद
करनाल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के कारण करनाल का यातायात प्रभावित रहा। चार ट्रेनें रद्द रही तो 10 के करीब निर्धारित समय से आठ घंटे तक देरी से पहुंची। रोडवेज की दिल्ली रूट पर बसें तो चलीं लेकिन वहां जाम होने के कारण सफर के घंटे बढ़ गए। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी ने रेल का घंटों इंतजार किया तो कोई काफी समय तक बसों में बैठा रहा।
यातायात प्रभावित होने से शनिवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी को जरूरी काम से दिल्ली जाना था तो कोई दूसरे शहरों में जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करता रहा। ट्रेनों के संचालन की पूर्व सूचना नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। दोनों बस अड्डों से दिल्ली के लिए बसों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहा।
रेलवे की आधिकारिक लॉग बुक के अनुसार, सचखंड एक्सप्रेस (12716) करीब 7 घंटे 59 मिनट देरी से पहुंची। पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12414) 5 घंटे 6 मिनट और पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12413) 2 घंटे 39 मिनट देरी से चल रही थी। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12498) करीब 2 घंटे 1 मिनट से 2 घंटे के आसपास देरी से दर्ज की गई। झेलम एक्सप्रेस (11077) भी करीब एक घंटे तक लेट चल रही थी।
विज्ञापन
उधर, जम्मू मेल (20434) 11 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस (13051) 41 मिनट, होशियारपुर एक्सप्रेस (11905) 28 मिनट और जम्मू तवी एक्सप्रेस (18101) 38 मिनट देरी से दर्ज थीं। वहीं, ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) 26 मिनट, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस (11058) 20 मिनट और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12920) 7 मिनट देरी से पहुंची।
ट्रेनों के रद्द होने से भी बढ़ी परेशानी
दिल्ली-कालका एक्सप्रेस (14331) और हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र मेमू (64461), अमृतसर एक्सप्रेस अप और डाउन, जनशताब्दी एक्सप्रेस अप और डाउन को रद्द रखा गया।
यात्रियों की पीड़ा
गुरुग्राम जाना था, स्टेशन पर ट्रेन का काफी देर तक इंतजार किया। सुबह साढ़े आठ बजे से स्टेशन पर आ गया था। - लखविन्द्र, यात्री
सुबह नौ बजे स्टेशन आ गए थे। ट्रेनों के रद्द होने की पहले से जानकारी नहीं थी। काफी देर तक इंतजार किया। -सूरज, यात्री
रोडवेज की सभी बसें दिल्ली गईं, किसी भी बस को रद्द नहीं किया गया। कुछ बसें वहां जाम होने के कारण लेट हुईं। इससे बसों के दोबारा फेरे भी प्रभावित हुए। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज