फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four train ready from karnal

जून से चलेंगी चार ट्रेन-रेलवे आरक्षण केंद्र पर पहले दिन रिजर्वेशन के लिए पहुंचे यात्री, 21 मार्च से बंद है रेलवे परिवहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
four train ready from karnal
प्रवासी मजदूरों और अन्य यात्रियों की जरूरत को देखते हुए दो जून से चार ट्रेनों का संचालन होने जा रहा है। इसके लिए स्थानीय रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार से रेल आरक्षण केंद्र भी खोल दिया गया है, जहां से यात्री ट्रेनों में यात्रा के लिए आरक्षण करा सकेंगे। बिना आरक्षण के किसी यात्री को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन ट्रेनों में जनशताब्दी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और शहीद तथा सरयु यमुना एक्सप्रेस शामिल है। पहले की तरह ही शहीद एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन और सरयु-यमुना सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
विज्ञापन

करनाल रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केंद्र खुलते ही शुक्रवार को लोगों की कतार लगने लगी। दोपहर दो बजे तक 40 से अधिक लोगों ने फार्म भरे। इन फार्म पर करीब 150 यात्रियों ने यात्रा के लिए आरक्षण करवाया है। अधिकतर यात्री बिहार की ओर जाने वाले हैं। ट्रेन संख्या 12057 जनशताब्दी एक्सप्रेस ऊना से नई दिल्ली करनाल स्टेशन पर सुबह 9.48 बजे पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से ऊना के लिए करनाल में ठहराव शाम 4.23 बजे है। दूसरी गाड़ी 12716 सचखंड एक्सप्रेस अमृतसर से नांदेड़ के लिए है। यह करनाल में सुबह 11.02 बजे है जबकि अप साइड में दोपहर 2.09 बजे ठहराव है। वहीं पश्चिम एक्सप्रेस गाड़ी नंबर-12926 अमृतसर से बांद्रा दोपहर 2.10 बजे है जबकि अप साइड में 12925 दोपहर 12.53 बजे करनाल पहुंचती है। इसके अलावा शहीद एक्सप्रेस 14674 अमृतसर से जयनगर-दरभंगा गाड़ी शाम 6.15 बजे करनाल पहुंचती है। यह गाड़ी सप्ताह में चार दिन मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार और रविवार को चलती है, जबकि तीन दिन सरयु-यमुना एक्सप्रेस के नाम से सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलती है।
विज्ञापन

मास्क होगा अनिवार्य, स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग भी होगी
कोरोना वायरस के चलते 21 मार्च को रेलवे यातायात बंद कर दिया गया था। जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारियों ने स्टेशन क्षेत्र को सील कर दिया था। जीआरपी थाना प्रभारी ताराचंद का कहना है कि ट्रेन चलने पर यात्री जब स्टेशन आएंगे तो उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही मॉस्क अनिवार्य होगा। स्टेशन परिसर और ट्रेन में बैठने तक सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर पूरी निगरानी रखी जाएगी। यात्रियों को जागरूक किया जाएगा कि वह एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले करनाल स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर प्रतिदिन आरक्षण से करीब 2.50 लाख से तीन लाख तक राजस्व एकत्रित होता था। टिकटों की इतनी ही बिक्री सामान्य खिड़की पर थी। ऐसे में लाकडाउन के दौरान करनाल रेलवे को भी भारी चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed