फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four person injured in robber's attack

हथियारों से लैस बदमाशों के हमले में चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
four person injured in robber's attack
सालवन रोड स्थित एक दुकान से घर जा रहे चार लोगों पर बाइक सवार हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव दुपेड़ी निवासी सतीश बैनीवाल ने बताया कि वह असंध के सालवन रोड स्थित तहसील के पस अपने चचेरे भाई दिलावर की दुकान पर बैठा हुआ था। वहीं दुकान पर उसके साथ उसका चचेरा भाई दिलावर, रिंकू व पवन भी बैठे हुए थे। शाम के समय जब वह दुकान से बाहर निकले तो बाइक पर सवार होकर आए आरोपी टिनू, राहुल, गोपाल, काला सहित कई अन्य व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उनके ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed