{"_id":"5e7ba97e8ebc3e6fc0263019","slug":"four-more-corona-suspected-admitted-karnal-news-knl26245791","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी छह लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, चार और संदिग्ध दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी छह लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, चार और संदिग्ध दाखिल
विज्ञापन
जिलावासियों के लिए राहत की खबर है। कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल सभी संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसे में सभी को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। उधर दूसरी ओर बुधवार को चार और संदिग्ध लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनमें से तीन सिविल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं, जबकि एक मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। प्रशासन की ओर से सभी के सैंपल लेकर बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर स्थित लैब में भेज दिए हैं।
गौरतलब है कि अभी तक जिले मेें 23 संदिग्ध मरीज अस्पताल व मेडिकल कालेज में दाखिल किए जा चुके हैं और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मंगलवार को छह संदिग्ध मरीजों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था। इनमें से दो की विदेश हिस्ट्री थी, जबकि दो उनके संपर्क में रहे थे। बुधवार देर शाम सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी को सामान्य वायरल बुखार था। ऐसे में उनको छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। साथ ही उनको हिदायत दी गई है कि वे घर पर रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंजपुरा सैनिक स्कूल में 9 हुई लोगों की संख्या
इधर, जिन लोगों की विदेश हिस्ट्री है और बार-बार समझाने के बाद भी वे अपने घरों में अलग से नहीं रह रहे हैं, तो उनको स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से सैनिक स्कूल के छात्रावास में क्वारंटीन किया गया है। बुधवार को तीन और लोगों को यहां पर भेजा गया। बता दें कि यहां पर सफाई कर्मचारियों समेत पुलिस कर्मचारियों का पहरा है। यहां रह रहे लोगों को न तो किसी से मिलने दिया जा रहा है न उनको बाहर जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एक भी केस पाजीटिव नहीं, सावधानी जरूरी : सीएमओ
सीएमओ डा. अश्वनी आहूजा ने बताया कि बुधवार को चार और लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से तीन लोग सिविल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं, जबकि एक कल्पना चावला मेडिकल कालेज में। सीएमओ ने बताया कि राहत की बात है कि जिले में अभी तक एक भी कोरोना वायरस का पाजीटिव केस नहीं आया है, लेकिन फिर भी हमें पूरी सावधानी बरतनी है। इस बीमारी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि अपने घरों में रहें और बार-बार हाथ धोते रहें।