{"_id":"61fd8ee7425af9682b7151cb","slug":"four-killed-six-injured-including-two-women-in-road-accidents-karnal-news-knl97990751","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार की मौत, छह घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/इंद्री। चार सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। दो हादसे इंद्री थाना क्षेत्र में हुए। तीसरा हादसा जीटी रोड पर हुआ। यहां कार चालक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इंद्री में हुए एक हादसे में गांव से दूध लेकर घर लौट रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। चौथा हादसा इंद्री रोड पर हुआ। जहां कार की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। जिससे सवार एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
हादसा-1
गांव गढ़ी बीरबल निवासी सुनील ने बताया कि उसका भाई संदीप इंद्री स्थित एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड लगा था। संदीप प्रतिदिन सुबह सात बजे अपनी मोटरसाइकिल से स्कूल जाता था और शाम करीब साढ़े 7 बजे घर वापस आता था। तीन फरवरी को संदीप घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सुबह परिजनों को गांव खेड़ा के पास संदीप का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो संदीप मृत अवस्था में पड़ा था।
हादसा-2
गांव भौजी खालसा निवासी गुलफाम ने बताया है कि उसकी मामी सोमी देवी गांव से दूध लेकर घर की तरफ जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसा-3
मृतक की नहीं हुई पहचान
गांव अब्दुल्लापुर निवासी दीपक ने बताया कि वह अपनी बहन के घर तरावड़ी गया था। सुबह करीब पांच बजे गांव अब्दुल्लापुर से चला था। जब वह झंझाड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसके सामने ही एक कार सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी और कार उसके ऊपर से गुजर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक कार लेकर फरार हो गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सदर थाना प्रभारी तरसेम कांबोज ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हादसा- 4
इंद्री रोड पर एक ऑटो को कार ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो समेत महिलाएं व पुरुष खेतों में जा गिरे। इस हादसे में महिला की जान चली गई वहीं छह महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव संगोहा निवासी चंपा देवी ने बताया कि शुक्रवार को वे महेंद्र के ऑटो में सवार होकर उचानी रजवाहे की तरफ जा रहे थे। ऑटो में मंजू, महिंद्रा, मामराज, मंजू, रामू देवी, ईशा रानी और अकरम भी सवार थे। तभी एक अज्ञात कार ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे वह खेतों में पलट गया। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल कराया जहां ईश रानी की मौत हो गई।