फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four corona positives found in karnal

करनाल में मिले चार कोरोना पाजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
four corona positives found in karnal
जिले में कोरोना वायरस के चार और मरीज मिले हैं। इनमें से एक कपड़ा व्यापारी, उसकी पत्नी और बेटा शामिल हैं। ये चमन गार्डन के निवासी हैं। वहीं, नोएडा से लौटा एक युवक गांव खेड़ा में कोरोना पाजिटिव पाया गया है। चारों मरीजों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम चारों केसों की ट्रेवल हिस्ट्री के साथ संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है। जिला प्रशासन की ओर से गांव खेड़ा और चमन गार्डन के एरिया को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

करनाल के चमन गार्डन में रहने वाले व्यक्ति की पटेल नगर में कपड़े की दुकान है। पिछले दिनों वह दिल्ली में अपने रिश्तेदार की मौत पर गए हुए थे। वहां से वह 15 मई को करनाल लौटे थे। बताया जाता है कि जिसकी मौत हुई थी, वह कोरोना पाजिटिव थे और उनके संपर्क में आने से ही ये संक्रमित हुए हैं। इसके बाद उन्होंने रूटीन में अपनी दुकान खोली और कपड़े भी बेचे। एक दिन पहले उन्हें बुखार की शिकायत हुई तो कल्पना चावला मेडिकल कालेज में चेकअप कराया गया। उनके साथ-साथ पत्नी और बेटे का भी सैंपल पाजिटिव आया है। वहीं, गांव खेड़ा निवासी युवक नोएडा से आया है और उसने आते ही अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। प्रशासन की ओर से एरिया को सील कर दिया गया है और आसपास के घरों में स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी है। साथ ही पुलिस ने नाके भी लगा दिये हैं। वहीं जैसे ही लोगों को कपड़ा व्यापारी के पाजिटिव होने की खबर मिली तो खुद कई लोग टेस्ट कराने मेडिकल कालेज पहुंच गए।
विज्ञापन

अब जिले में कुल मरीज हुए 27, 11 एक्टिव केस
जिले में अब कोरोना केसों की कुल संख्या 27 हो गई है, इनमें से 15 ठीक होकर अपने घर चले गए हैं, एक व्यक्ति की पहले ही मृत्यु हो गई थी, शेष 11 एक्टिव केस हैं और सभी हरियाणा के बाहर से आने वाले हैं। अब तक कुल 4881 लोगों के सैंपल लिये जा चुके हैं। इनमें से 4693 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 161 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है। रविवार को इनकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी की अपील, बाहर से आएं तो घर न जाकर चेकअप कराएं
डीसी निशांत कुमार यादव ने जिले के लोगों से आग्रह किया है कि बहुत ही जरूरी कार्य हो, तभी बाहर जाएं और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग से अपना बचाव रखें। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि यदि उनके पड़ोस, मोहल्ला या वार्ड में किसी व्यक्ति के अंदर कोरोना के लक्षण दिखाई दें या कोरोना संदिग्ध लगे, तो उसकी सूचना जिला प्रशासन, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सिविल सर्जन या संबंधित एसएचओ को दें। किसी को भी जुखाम, खांसी, बुखार, शरीर टूटने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज जाएं और अपनी जांच करवाएं।
गांव में विभाग की स्क्रीनिंग शुरू
इंद्री। गांव खेड़ा का रहने वाला 28 वर्षीय युवक अपनी पत्नी के साथ नोएडा रहता था। वह वहां किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दो दिन पूर्व अपने गांव के ड्राइवर से फोन पर संपर्क कर उसे अपनी लोकेशन भेजी और कहा कि उसे करनाल आना है। 22 मई की सुबह ड्राइवर उन्हें लेने के लिए गांव से चला और करीब 8 बजे दंपती को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज छोड़ दिया। जहां युवक ने अपना और पत्नी का कोरोना टेस्ट करवाया। शनिवार को आई रिपोर्ट में पंकज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि उसकी पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटव मरीज की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और सभी की स्क्रीनिंग शुरू कर दी।

विदेश से आए करनाल के आठ लोग कोरोना पाजिटिव मिले
करनाल। विदेश से लौटे करनाल के 8 और लोग कोरोना पाजिटिव पाये गए हैं। फिलहाल उनको अंबाला में रखा गया है। संभावना है कि उन सभी को अंबाला के मुलाना स्थित मेडिकल कालेज में दाखिल कराया जाएगा। सीएमओ डा. अश्वनी कुमार ने बताया कि अभी ये रिपोर्ट मिली है, उन आठों लोगों को मुलाना में दाखिल कराने की तैयारी है। फिलहाल इनको करनाल में काउंट नहीं किया जा रहा है, क्योंकि वे बाहर से आए हैं और बाहर ही उनका कोरोना टेस्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed