फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four buses started from Yamunanagar depot for Haridwar.

शिवरात्रि से पहले शिवभक्तों को तोहफा, हरिद्वार बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Four buses started from Yamunanagar depot for Haridwar.
यमुनानगर। सावन में शिवरात्रि से पहले रोडवेज विभाग ने हरिद्वार के लिए चार और देहरादून के लिए दो बसें शुरू की हैं। कोरोना संक्रमण कम होने पर सावन से पहले एक बस शुरू की गई, लेकिन वह एक सप्ताह बाद ही बंद कर दी गई थी। अब उत्तराखंड सरकार की अनुमति के बाद इसे बहाल कर दिया है। इसके अलावा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस सेवा शुरू होने से सावन में हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों को सुविधा मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार पिछले माह रोडवेज ने हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू की थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण सावन में शिवभक्तों के आगमन से स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते एक सप्ताह बाद ही इसे बंद कर दिया गया था। ऐसे में लोगों के पास ट्रेन और निजी साधन ही विकल्प शेष रह गए थे। अब सेवा शुरू होने से इस रूट के लोगों को राहत मिलेगी। यमुनानगर से सुबह पांच बजे हरिद्वार के लिए पहली बस मिलेगी। इसके बाद सुबह सात बजे दूसरी बस हरिद्वार के लिए चलेगी। जबकि तीसरी बस चंडीगढ़ से आएगी, जो हरिद्वार जाएगी। यह बस 12 बजे मिलेगी। इसके अलावा दोपहर डेढ़ बजे चौथी बस मिलेगी। जो हिसार से आएगी। इसके अलावा हिसार, अंबाला, चंडीगढ़ से हरिद्वार जाने वाली बसें भी यमुनानगर बस स्टैंड होकर निकलेगी। वहीं देहरादून की अनुमति मिलने के बाद इस रूट पर भी सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। डिपो से इसके लिए दो बसें लगाई गई हैं। इसमें सुबह साढ़े सात बजे पहली बस मिलेगी। सुबह साढ़े आठ बजे दूसरी बस मिलेगी।
विज्ञापन

बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या
-हरिद्वार के लिए प्रदेश के लगभग हर जिले से बस सेवा है। उत्तरी हरियाणा की अधिकांश बसें वाया यमुनानगर होकर ही गुजरती हैं। करनाल, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ सहित हिमाचल प्रदेश व पंजाब की बसें भी यमुनानगर होकर निकलेंगी। ऐसे में प्रदेश के दूसरे जिलों की बसों की सेवा भी मिलेगी। हालांकि दूसरे राज्यों की बसों को पकड़ने के लिए कैल या फिर कलानौर बाईपास जाना होगा। सप्ताह भर में इस रूट पर कई दर्जन बस चलने लगेंगी।
विज्ञापन

वर्जन
-रोडवेज की ओर से उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू की है। जिसके तहत फिलहाल हरिद्वार और देहरादून के लिए बस चलाई गई हैं। लोगों की इस रूट पर बस की मांग थी। कोरोना के चलते पिछले माह एक सप्ताह में इसे बंद कर दिया गया था। अब ये रूट फिर से बहाल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायाराम, डीआई, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed