{"_id":"6887cb16c021f9938e0bfbca","slug":"foundation-stone-laid-for-projects-worth-rs-115-crore-in-gharaunda-area-karnal-news-c-18-knl1008-703124-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घरौंडा क्षेत्र में 1.15 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घरौंडा क्षेत्र में 1.15 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गांव खिराजपुर और नलवी कलां में करीब 1.15 करोड़ रुपये की लागत वाली चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सोमवार को खिराजपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने यहां 55 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इसमें वेलनेस रूम, कंसल्टेशन रूम, रिकॉर्ड रूम, डे-केयर सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्माण कार्य 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद इसी गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए हॉल के निर्माण का शिलान्यास किया। इस पर 18 लाख रुपये खर्च होंगे।
इस मौके पर उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। हॉल तैयार होने के बाद इसमें मेज-कुर्सी सहित जरूरत अनुसार अन्य फर्नीचर की व्यवस्था के लिए फंड उपलब्ध करा दिया जाएगा। निर्माण छह महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। यहीं उन्होंने 22 लाख रुपये की लागत से गुग्गा माड़ी के पास तालाब के नवीनीकरण का उद्घाटन किया। इसे मॉडल तालाब योजना के तहत बनवाया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद वह गांव नलवी कलां पहुंचे। यहां महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में गली व नाली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस पर 19 लाख 14 हजार रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर हरविंद्र कल्याण ने ग्रामीणों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने और उन्हें संस्कारवान बनाने की अपील की। उप सिविल सर्जन डॉ. रवींद्र संधू, पंचायती राज विभाग के एसडीओ मयंक माहला, जेई लवप्रीत सिंह, भाजपा कार्यकर्ता जोगेंद्र मौजूद रहे।