फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Foundation of future of government school students will be strengthened by 'Bauniyaad'

‘बुनियाद’ से मजबूत होगी सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य की नींव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Foundation of future of government school students will be strengthened by 'Bauniyaad'
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ‘बुनियाद’ कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त आईआईटी, मेडिकल, एनटीएसई और कई तरह की छात्रवृत्ति के लिए होने वाली परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। कार्यक्रम फिलहाल 9वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया जा रहा है ताकि दो साल की कोचिंग के बाद वे 11वीं में विज्ञान संकाय में दाखिला ले सकें और प्रवेश परीक्षाएं पास कर भविष्य बना सकें।
विभाग के इस खास कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले में एक-एक प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। जहां विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी के प्रशिक्षकों की ओर से कोचिंग दी जाएगी। इस वर्ष कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का चयन दो स्तरीय (खंड और जिला) स्क्रीनिंग टेस्ट द्वारा किया जाएगा। स्तर-1 (खंड) और स्तर-2 (जिला) पर अलग अलग परीक्षा आयोजित की जाएंगी। जिले के 778 राजकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं में 20 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जिनके पास केंद्र में दाखिला लेकर परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए अच्छा अवसर है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा भी मिलेगी
पढ़ाई के साथ शिक्षा विभाग द्वारा केंद्र में आने वाले विद्यार्थियों को यातायात की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के तहत केंद्र पर प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए सभी स्कूलों को लिंक विभाग की ओर से भेजा जाएगा। आवेदन संबंधित जानकारी व दिक्कत आने पर शिक्षा विभाग के मोबाइल नंबर 8168940326 पर संपर्क भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से 125 विद्यार्थियों का बनेगा बैच
पहले स्तर के खंड स्तरीय परीक्षा से कुल 400 विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे। इसके बाद ये विद्यार्थी दूसरे स्तर यानी जिला स्तरीय परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा में 100 से 125 विद्यार्थियों के बैच का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ मोहन लाल मुंजाल ने बताया कि पहली परीक्षा 31 अक्तूबर और स्तर-2 की दूसरी परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

दो दिन ऑफलाइन और चार दिन ऑनलाइन होगी क्लास
जिला स्तर पर बनने वाले केंद्रों में विद्यार्थियों को सप्ताह में दो दिन ऑफलाइन और चार दिन विद्यालय समय के बाद ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। करनाल में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में केंद्र स्थापित किया जाएगा। दो स्तरीय परीक्षा में विद्यार्थियों के चयन के बाद एक दिसंबर से केंद्र में कक्षाएं शुरू होंगी। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed