फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former SE suicide case: Accused Corporation XEN and SDO missing from office; phones switched off.

पूर्व एसई आत्महत्या मामला: आरोपी निगम के एक्सईएन व एसडीओ कार्यालय से गायब, फोन बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Former SE suicide case: Accused Corporation XEN and SDO missing from office; phones switched off.
सोनीपत। बिजली निगम के पूर्व एसई गीतू राम की आत्महत्या के मामले में आरोपों के घेरे में आए एक्सईएन व एसडीओ के कार्यालय से गायब होने और मोबाइल फोन बंद मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ‘जाट-झोटा’ प्रकरण में निलंबित किए गए एसई गीतूराम तंवर की आत्महत्या के बाद से बिजली निगम दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकारी और कर्मचारी बेचैन हैं। आत्महत्या से पहले निलंबित एसई ने सोनीपत के एसई समेत चार अधिकारियों पर जातिगत टिप्पणी सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन




मामले में नाम सामने आने के बाद आरोपी अधिकारियों की गतिविधियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि एक्सईएन रणबीर देशवाल, राजसिंह और एसडीओ प्रदीप कार्यालय नहीं पहुंचे और दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं। बताया गया कि प्रदीप छुट्टी पर गए थे तो अश्विनी कौशिक सुबह कार्यालय में आने के बाद फील्ड में चले गए थे। ऐसे में पुलिस की जांच में इन अधिकारियों की भूमिका और उनके बयानों को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व एसई ने आत्महत्या से पहले कथित तौर पर एक वीडियो/संदेश के माध्यम से अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद बिजली निगम में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां आत्महत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम के अधिकारियों में भी बेचैनी

सुसाइड नोट में सोनीपत के एसई मनिंद्र कादियान को भी नाम शामिल है। आरोपों में नाम आने के बाद निगम के अधिकारियों में बेचैनी है। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि पूर्व एसई ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की।




आरोपों की जांच में सहयोग करूंगा : कादियान



एसई मनिंद्र कादियान ने कहा कि ‘जाट-झोटा’ प्रकरण में उनका नाम गलत आया है। उस समय वह पंचकूला में तैनात थे। एसडीओ प्रदीप छुट्टी पर थे, जबकि एक्सईएन अश्विनी कौशिक फील्ड में गए थे। उन्होंने कहा कि वह दिनभर कार्यालय में मौजूद रहे। अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर वह पुलिस जांच में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed