फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former Haryana CM Hooda said - I am a proponent of Mallikarjun Kharge, I will support him

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा बोले- खरगे का प्रस्तावक हूं, उन्हीं का साथ दूंगा

Sat, 01 Oct 2022 02:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 02:55 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ जाते समय शुक्रवार को करनाल में कांग्रेस नेता रघुबीर संधू के निवास पर पहुंचे थे। यहां से पूर्व मंत्री मीना मंडल के निवास पर जाकर उनके पति राजपाल सिंह के निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन
Former Haryana CM Hooda said - I am a proponent of Mallikarjun Kharge, I will support him
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव लोकतंत्र की मजबूती का सबूत है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में जिताने का पूरा प्रयास करेंगे, क्योंकि वही उनके नाम के प्रस्तावक भी रहे हैं। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ जाते समय शुक्रवार को करनाल में कांग्रेस नेता रघुबीर संधू के निवास पर पहुंचे थे। यहां से पूर्व मंत्री मीना मंडल के निवास पर जाकर उनके पति राजपाल सिंह के निधन पर शोक जताया। बाद में पूर्व विधायक नरेंद्र संागवान के निवास पर गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: एक हजार अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर पर छंटनी की तलवार, खाली पद स्थायी भर्ती से भरे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि यह लोकतंत्र है, हार-जीत तो होती ही है। शशि थरूर ने भी नामांकन भरा है, वह भी हमारे साथी हैं। लेकिन वह मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावक हैं, इसलिए वह उनका ही साथ देंगे। 



कांग्रेस के संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद जिला स्तर पर संगठन मजबूती के साथ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार को अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की पोल खुल जाएगी। इस अवसर पर जिला संयोजक सरदार त्रिलोचन सिंह, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा, पूर्व मंत्री भीम मेहता, पूर्व विधायक लहरी सिंह, अशोक खुराना, कृष्ण बसताड़ा, गगन मेहता, सुनीता सहोता, सुषमा नागपाल, मनेंद्र शंटी, अनिल राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed