{"_id":"6647fdbb6a06abe53107c844","slug":"former-cms-income-is-high-three-candidates-income-is-zero-karnal-news-c-18-knl1008-391275-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पूर्व सीएम की आय अधिक, तीन प्रत्याशियों की शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पूर्व सीएम की आय अधिक, तीन प्रत्याशियों की शून्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगन तलवार
करनाल। संसदीय सीट करनाल के चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सालाना आय सबसे अधिक है। इसके अलावा तीन उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनकी आय शून्य मानी जा रही है। क्योंकि ये आईटीआर (इंकम टैक्स रिटर्न) नहीं भरते, ऐसे में इन्होंने अपने रिकार्ड में आय दर्शायी ही नहीं है।
करनाल लोकसभा सीट पर कुल 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 11 राजनीतिक दलों से जुड़े हैं, जबकि आठ ने आजाद प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी है। 19 प्रत्याशियों में भाजपा के मनोहर लाल की सर्वाधिक 34.90 लाख रुपये सालाना आय है।
यह आय उन्हें मुख्यमंत्री के वेतन और पेंशन के रूप में प्राप्त हुई। इसके बाद दूसरे नंबर जजपा के देवेंद्र कादियान की 13.78 लाख रुपये है। बसपा के इंद्र सिंह 5.55, कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा 4.31 और एनसीपी के मराठा वीरेंद्र वर्मा राजनीतिक दलों में सबसे कम महज 1.65 लाख रुपये सालाना कमाते हैं। आजाद प्रत्याशियों में इकलौते अशोक कुमार हैं, जिनकी आय महज छह हजार रुपये है।
विज्ञापन
जबकि आय न दर्शाने वालों से अलग तीन उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी आय 1.80 लाख रुपये से कम है। आय की जानकारी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र में दी है। जिसमें आय न दर्शाने वालों की आईटीआर भी कभी दाखिल नहीं दर्शायी गई है।
उपचुनाव : नौ में से चार प्रत्याशियों की आय शून्य
करनाल विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। यहां चुनावी मैदान में उतरे कुल नौ उम्मीदवारों में चार प्रत्याशी पीपीआई के सुरेश कुमार, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के रोहताश, राष्ट्रीय गरीब दल के तिलक राज और आजाद प्रत्याशी सुरेश कुमार ने नामांकन में अपनी आय नहीं दर्शायी है। मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की आय 15.11 लाख रुपये है। आजाद उम्मीदवार शमशेर नैन 6.76, राजिंद्र आर्य 5.19, कांग्रेस के तरलोचन सिंह 4.90 और जजपा के राजिंद्र 4.35 लाख रुपये सालाना कमाते हैं।
लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की सालाना आय
उम्मीदवार (पार्टी)
आय (लाख में)
मनोहर लाल (भाजपा)
34.90
देवेंद्र कादियान (जजपा)
13.78
हरजीत सिंह (अकाली दल)
05.91
इंद्र सिंह (बीएसपी)
05.55
अशोक कटारिया (एसएसपी)
04.96
आजाद सिंह (बीजेजेपी)
04.62
दिव्यांशु बुद्धिराजा (कांग्रेस)
04.31
विनीत चौधरी (बीएपी)
04.14
मराठा वीरेंद्र वर्मा (एनसीपी)
01.65
नितिन (पीपीआई) दर्शायी नहीं
रूप सिंह (आरजीओ) दर्शायी नहीं
आजाद उम्मीदवारों में किसकी कितनी आय
उम्मीदवार
आय (लाख में)
लीना कोहली
11.13
मनोज बंसल
04.85
सोनिया तंवर
04.65
बलवान सिंह
03.15
मनीष कुमार
02.98
स्वामी अग्निवेश
01.50
अशोक कुमार
छह हजार
गुलशन दर्शायी नहीं