फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   For the attention of Shamli... Brother killed the teenager and threw her body in the bushes, two arrested

Karnal News: शामली के ध्यानार्थ... भाई ने किशोरी की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, दो गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
For the attention of Shamli... Brother killed the teenager and threw her body in the bushes, two arrested
11....कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज केपोस्टमार्टम रूम के बाहर मृतक युवती की बहन के ब्यान दर्ज करते 
- एक दिन पहले दोनों के बीच हुआ था झगड़ा, वीडियो सामने आने पर पुलिस को हुआ शक
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश के कैराना की रहने वाली थी किशोरी, इंद्री के उमरपुर गांव में मिला शव

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/इंद्री। झगड़े के बाद शामली जिले के बाबरी निवासी भाई रेहान ने अपनी बहन कुलसुम (17) की हत्या करके शव करनाल के इंद्री स्थित उमरपुर गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। कैराना निवासी किशोरी का शव बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस ने बरामद किया। आरोपी शव को शामली से लोडिंग वाहन में रखकर लाए थे। उस समय किशोरी के सिर और नाक से खून बह रहा था। एक आंख में सूजन और गले पर निशान थे।
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि शव की हालत के आधार पर इंद्री थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को भाई-बहन के बीच झगड़ा हुआ था। भाई रेहान बहन को कैराना से अपने साथ बाबरी लेकर जाना चाहता था जबकि वह इन्कार कर रही थी। इसका वीडियो सामने आने पर भाई पर हत्या करने का संदेह हुआ। इसके बाद रेहान और उसके साथी चचेरे भाई फरमान को बुधवार की शाम को झिंझाना से गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बुधवार को इंद्री के गढ़ीबीरबल रोड पर गांव उमरपुर के पास किसी ने झाड़ियों में किशोरी के शव को देखा। इसकी सूचना 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। इंद्री थाना पुलिस, करनाल और इंद्री के डीएसपी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। एफएसएल और सीआईए की टीमों ने भी साक्ष्य जुटाए। सुबह के समय शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। करीब छह घंटे बाद उसकी शिनाख्त कैराना निवासी कुलसुम के तौर पर हुई। सीआईए की टीमें उनके यूपी स्थित आवास पर पहुंची, जहां से शाम को परिजनों को लेकर लौटी। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में शाम को चार डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल पहुंची मृतका की बड़ी बहन यूपी के हसनपुर लाहरी निवासी अरशी ने बताया कि वे चार बहनें और एक भाई है। भाई को छोड़कर सभी शादीशुदा हैं। सबसे छोटी बहन कुलसुम की तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी न चलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। दोनों बहन-भाई में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

पर्ची पर लिखे नंबर से कैराना तक पहुंची पुलिस

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि जांच के दौरान किशोरी के शव से एक पर्ची भी मिली थी, जिस पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे थे। इन नंबरों को ट्रेस करने और इनपुट से पता चला कि मृतका कैराना की रहने वाली है। पता चलते ही सीआईए की टीम कैराना के लिए रवाना हो गई थी। वीडियो सामने आने के बाद हत्या का शक भाई रेहान पर गया, जोकि राजस्थान में कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। शाम को पुलिस ने उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

वर्जन

हत्या कैसे की गई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर होगा। वहीं हत्या क्यों की गई, इसका खुलासा पूछताछ के बाद होगा। मामले की जांच के लिए छह टीमें लगाई हैं।

- गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed