{"_id":"662af44f347edb1270072ee5","slug":"for-the-attention-of-jind-and-haridwar-2043-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-providing-old-vehicles-at-cheap-rates-karnal-news-c-18-knl1008-376032-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जींद और हरिद्वार के ध्यानार्थ... पुरानी गाड़ियां सस्ते रेट पर दिलाने के नाम पर 20.43 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जींद और हरिद्वार के ध्यानार्थ... पुरानी गाड़ियां सस्ते रेट पर दिलाने के नाम पर 20.43 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
करनाल। पुरानी गाड़ी खरीदने के बहाने एक व्यक्ति से 20.43 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अमित कुमार गोयत, अतुल दलाल निवासी जींद, नेहा जौरसिया निवासी हरिद्वार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 निवासी संजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2007 के दौरान राजेश शर्मा और अमित कुमार गोयत मेरे जीद स्थित इंस्टीट्यूट में नौकरी करते थे। अमित कुमार का फोन आया कि वह पद्मिनी मशीनरी टूल्स श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में लग गया है। कंपनी के पुणे व बनारस में भी ऑफिस हैं। मैं कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करता हूं। आपको बाजार से सस्ते रेट में पुरानी गाड़ियां, ट्रैक्टर, लोडर आदि दिलवा सकता हूं। उसने कंपनी की चार गाड़ियां 2016 मॉडल की ऑनलाइन खरीद के लिए कहा तो उसने आरोपियों के खाते में अलग-अलग समय में 20 लाख 43 हजार 300 रुपये डाल दिए मगर गाड़ियां नहीं दीं।