{"_id":"622bb5f17ca37556976a32b2","slug":"for-the-10th-and-12th-exams-the-board-sought-information-about-the-centers-karnal-news-knl10159976","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए बोर्ड ने मांगी केंद्रों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए बोर्ड ने मांगी केंद्रों की जानकारी
विज्ञापन
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर हरियाणा बोर्ड और शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड ने शिक्षा अधिकारियों से परीक्षा केंद्रों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों को 2020 में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की स्थिति बतानी है कि परीक्षा केंद्र का भवन सही हालत में है या नहीं। इसके अलावा नकल के मामलों की भी जानकारी देनी होगी।
30 मार्च से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं होनी हैं। अधिकारियों के अनुसार दसवीं और 12वीं के करीब 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड के अधिकारियों ने भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। स्टेटस रिपोर्ट में अधिकारियों को यह भी बताना होगा कि परीक्षा केंद्र का भवन किस हाल में है। इसके अतिरिक्त केंद्र के कमरों में खिड़कियों पर लोहे की जालियां लगी हैं या नहीं ताकि बाहरी हस्तक्षेप होने की स्थिति में अंदर नकल सामग्री न पहुंच सके। शिक्षा बोर्ड ने बीते वर्ष जिले में 115 केंद्र बनाए थे। इनमें कई केंद्र संवेदनशील भी थे। जहां नकल के मामले ज्यादा आए थे, उन्हें ही इस श्रेणी में रखा जाता है।
संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र पर रहेगी विशेष नजर
शिक्षा अधिकारियों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार भी संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए परीक्षा केंद्र में भारी पुलिस बल तैनात करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र के अंदर भी फ्लाइट दस्ता उपस्थित रहेगा।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव स्कूल प्रिंसिपलों की ले चुके बैठक
शनिवार को करनाल में हरियाणा बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में जिले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में उन्होंने सभी को नकल रहित परीक्षाएं संपन्न कराने की शपथ भी दिलाई थी। इसके अलावा सभी को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों से भी अवगत कराया था। उन्होंने बताया था कि केंद्र के कमरों की खिड़कियों और रोशनदान को भी सील किया जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षा कक्षों की निगरानी होगी। ताकि बाहर से कोई पर्ची इत्यादि न फेंक सके। इसके अलावा व्यापक पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हरियाणा बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की स्थिति रिपोर्ट मांगी है। जिले के सभी परीक्षा केंद्र सही स्थिति में हैं। शीघ्र रिपोर्ट भेज दी जाएगी। परीक्षा को नकल रहित कराना हमारा उद्देश्य है।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी